Gurugram News: गुरुग्राम में सीएम ने तीन अफसर सस्पेंड किए, दो को मिला नोटिस
छुट्टी के दिन ही लेटर जारी, पॉल्यूशन कंट्रोल और सीवेज में लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई
गुरुग्राम में सीएम नायब सैनी एक्शन में नजर आए। उन्होंने स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के दो क्षेत्रीय अधिकारियों (आरओ) को सस्पेंड करने के आदेश दिए। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी होने के बावजूद कुछ देर में बोर्ड चेयरमैन ने सस्पेंशन लेटर जारी कर दिए।
गुरुग्राम: गुरुग्राम में सीएम नायब सैनी एक्शन में नजर आए। उन्होंने स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के दो क्षेत्रीय अधिकारियों (आरओ) को सस्पेंड करने के आदेश दिए। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी होने के बावजूद कुछ देर में बोर्ड चेयरमैन ने सस्पेंशन लेटर जारी कर दिए।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डवलपमेंट अथॉरिटी व नगर निगम की समीक्षा बैठक में यह मामला उठा। कहा गया कि शहर में प्रदूषण रोकने में लापरवाही हो रही है और शिकायतों पर भी सुनवाई नहीं हो रही। सीएम के आदेश के बाद गुरुग्राम नॉर्थ की आरओ आकांक्षा और साउथ के आरओ मुकुल कुमार पर एक्शन हो गया। समीक्षा बैठक में सीवेज संबंधी शिकायतें सामने आने के बाद नगर निगम कमिश्नर ने भी एक जेई को सस्पेंड कर दिया, जबकि दो को शोकॉज नोटिस जारी किए। सीएम नायब सैनी शुक्रवार को गुरुग्राम की विकास परियोजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे थे।

About The Author
संबंधित समाचार



