Yamunanagar News: सितंबर माह में एक करोड़ 93 लाख 83 हज़ार 300 रूपये का किया जुर्माना, बिना नंबर प्लेट के 1114 वाहन जब्त किए
सितंबर माह में 10568 वाहनों के चालान किये, बिना नंबर प्लेट व बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के 1114 वाहन किये जब्त व एक करोड़ 93 लाख 83 हज़ार 300 रूपये का किया जुर्माना
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) तथा बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करना, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा वाहन चालकों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
यमुनानगर: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) तथा बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करना, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा वाहन चालकों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष चौधरी ने बताया कि जिले भर में विभिन्न स्थानों पर विशेष नाकाबंदी एवं वाहन जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। इस दौरान मुहं पर कपडा बांधकर, बिना नंबर प्लेट, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट प्रत्येक वाहन के लिए आवश्यक है और इससे वाहन की पहचान आसान होने के साथ-साथ अपराधों की जांच में भी पुलिस को महत्वपूर्ण सहायता मिलती है। उन्होंने वाहन मालिकों से अपील करते हुए कहा कि जिन वाहनों पर अभी तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी है, वे शीघ्र निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार इसे लगवाएं तथा बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने से बचें। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष चौधरी ने कहा कि यह अभियान केवल चालान करने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने वाहन के सभी दस्तावेज और नंबर प्लेट नियमानुसार रखने की अपील की। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया कि विशेष अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषी वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सितंबर माह में 10568 वाहनों के चालान किये, इनमे से बिना नंबर प्लेट व बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के 1114 वाहन किये जब्त व एक करोड़ 93 लाख 83 हज़ार 300 रूपये का किया जुर्माना
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष चौधरी ने बताया कि सितम्बर माह में कुल 10568 वाहनों के चालान किये गए, इनमे से बिना नंबर प्लेट व बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के 1114 वाहन जब्त किये व एक करोड़ 93 लाख 83 हज़ार 300 रूपये का जुर्माना किया।

About The Author
संबंधित समाचार



