Jammu News: दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर सौ किमी प्रति घंटे से दौड़ी ट्रेन
रेलवे ने जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत का वीडियो किया पोस्ट, पुल एफिल टावर से 35 मीटर ऊंचा
भारतीय रेलवे ने जम्मू-कश्मीर में 1178 फीट की ऊंचाई पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे ब्रिज पर वंदे भारत एक्सप्रेस को 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड से सफलतापूर्वक क्रॉस कराया।
जम्मू: भारतीय रेलवे ने जम्मू-कश्मीर में 1178 फीट की ऊंचाई पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे ब्रिज पर वंदे भारत एक्सप्रेस को 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड से सफलतापूर्वक क्रॉस कराया।

इतना ही नहीं, वंदे भारत "एक्सप्रेस ने भारत के पहले केबल-स्टे वाले अंजी ब्रिज को भी सौ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से क्रॉस किया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसका वीडियो भी शेयर कर इसे ऐतिहासिक पल बताया। इस सफल ट्रायल के बाद 111 किलोमीटर लंबे श्री माता वैष्णो देवी कटरा बनिहाल सेक्शन पर अधिकतम ट्रेन की स्पीड को 75 किमी/घंटा से बढ़ाकर 100 किमी/घंटा कर दिया गया है।

About The Author
संबंधित समाचार



