Palwal News : विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को समर्पित रहेगी ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ : गौरव गौतम

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पलवल में 7 अक्टूबर को निकाली जाएगी ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ 

Desh Rojana
On

हरियाणा सरकार में खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं शासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बुधवार 7 अक्टूबर को पलवल में निकाली जाने वाली ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ की तैयारियों को लेकर पलवल स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हरियाणा सरकार में खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं शासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बुधवार 7 अक्टूबर को पलवल में निकाली जाने वाली ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ की तैयारियों को लेकर पलवल स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ff

बैठक में सेवा ज्योति कलश यात्रा के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, विधायक होडल हरिंद्र सिंह, विधायक हथीन मोहम्मद इसराइल ने भी अपने-अपने सुझाव दिए। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के निरंतर सार्वजनिक सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक को ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक संकल्प से जोड़ना है। उन्होंने 7 अक्टूबर को निकाली जाने वाली ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं आयोजन को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पलवल में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन होना चाहिए, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय और तालमेल के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि जिला के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के नागरिक सेवा ज्योति कलश यात्रा में सहभागिता करेंगे। उन्होंने संबंधित एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र से यात्रा में अधिक से अधिक जनभागीदारी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को समर्पित रहेगी। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने निर्देश दिए कि सेवा संकल्प अभियान के तहत पलवल में 7 अक्टूबर को पलवल के इंडोर स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सेवा संकल्प अभियान और विकसित भारत-2047 थीम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि सेवा ज्योति कलश यात्रा के आयोजन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। सेवा ज्योति कलश यात्रा में शामिल प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यात्रा से संबंधित रूट चार्ट फाइनल कर करने के निर्देश भी दिए। बैठक में उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, विधायक होडल हरिंद्र सिंह, विधायक हथीन मोहम्मद इसराइल, भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, ‘सेवा संकल्प अभियान’ के जिला ऑवर ऑल इंचार्ज एवं अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, भाजपा जिला महामंत्री दिनेश कौशिक, जयराम प्रजापति, जिला नगरायुक्त मनीषा शर्मा, एसडीएम होडल बलीना, एसडीएम हथीन हरिराम, मार्केट कमेटी पलवल के चेयरमैन पंकज विरमानी सहित अन्य संबंधित अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad