New Delhi/Palwal : जापान एशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, खेल मंत्री गौरव गौतम ने IGI एयरपोर्ट पर किया जोरदार स्वागत

Desh Rojana
On

जापान में आयोजित एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर देश और हरियाणा का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने जोरदार स्वागत किया। खिलाड़ियों के स्वदेश लौटने पर खेल मंत्री ने उन्हें बधाई दी और उनकी उपलब्धियों की सराहना की।

जापान में आयोजित एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर देश और हरियाणा का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने जोरदार स्वागत किया। खिलाड़ियों के स्वदेश लौटने पर खेल मंत्री ने उन्हें बधाई दी और उनकी उपलब्धियों की सराहना की। aaइस दौरान खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा की धरती खेल प्रतिभाओं से समृद्ध है और प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं और हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। खिलाड़ियों के स्वागत के दौरान एयरपोर्ट पर उत्साह का माहौल रहा। खेल मंत्री ने पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य प्रदेश में खेलों को जमीनी स्तर से मजबूत करना और प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए मजबूत खेल तंत्र तैयार करना है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad