एमवीएन विश्वविद्यालय में पहला एलुमनी मीट का आयोजन।

Desh Rojana
On

एमवीएन विश्वविद्यालय में पहला एलुमनी मीट का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर चुके पूर्व छात्र-छात्राएं शामिल हुए जो की आज देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत हैं और अपने कार्य से विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।

पलवल: एमवीएन विश्वविद्यालय में पहला एलुमनी मीट का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर चुके पूर्व छात्र-छात्राएं शामिल हुए जो की आज देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत हैं और अपने कार्य से विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर कई ऐसे एलुमनी भी उपस्थित रहे जिन्होंने अपना स्वयं का स्टार्ट-अप स्थापित कर उद्यमिता के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि एलुमनी किसी भी विश्वविद्यालय की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। उनके अनुभव, उपलब्धियां और समाज में योगदान वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वहीं उप-कुलपति प्रो. डॉ. एन. पी. सिंह ने कहा कि पूर्व छात्रों की सफलता विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और मूल्यों का प्रमाण है, और भविष्य में एलुमनी के सहयोग से अकादमिक व अनुसंधान गतिविधियों को और सशक्त किया जाएगा। एलुमनी मीट के दौरान आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसने समारोह में जीवंतता और उत्साह भर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मधु  एवं भानुप्रिया ने की, जिन्होंने एलुमनी और विद्यार्थियों के बीच संवाद को सार्थक और प्रेरक बताया।

समारोह के अंत में कुलसचिव प्रो. डॉ. योगेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में पधारे सभी एलुमनी, अतिथियों एवं प्रतिभागियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से एलुमनी को संस्थान से जोड़े रखेगा।
यह एलुमनी मीट न केवल स्मृतियों को ताजा करने का अवसर बना, बल्कि अनुभवों के आदान-प्रदान, नेटवर्किंग और विश्वविद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

IMG-20260202-WA0024

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Kaithal News: लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में सुनी नागरिकों की शिकायतें--अधिकारियों को जल्द समाधान करने के दिए निर्देश।
Palwal News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हरित ऊर्जा और आधुनिक विकास की दिशा में तेजी से बढ़ रहा आगे : गौरव गौतम
Palwal News: पलवल का महर्षि दयानंद चौक पलवल को प्रदान करेगा आधुनिक पहचान : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम
Faridabad News : स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दी वर्ष पर व्याख्यान एवं सम्मान समारोह आयोजित
Palwal News : एसपीएस इंटरनेशनल में सीबीएसई परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह का आयोजन