वोट चोरी करने वाले खुद वोट चोरी का मचा रहे शोर : दुष्यंत चौटाला
- युवा योद्धा सम्मेलन में दिग्विजय सिंह चौटाला भी हुए शामिल - डॉ. अजय सिंह चौटाला का जन्मदिन हांसी में जनचेतना दिवस के रूप में मनाएंगे
हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को कहा कि भाजपा सरकार भेदभाव और क्षेत्रवाद की राजनीति को बढ़ावा दे रही है।
रेवाड़ी:हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को कहा कि भाजपा सरकार भेदभाव और क्षेत्रवाद की राजनीति को बढ़ावा दे रही है।
उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में भारी बरसात और जलभराव के कारण हुए फसल खराबे के लिए नाकेवल मुआवजा देने में सरकार ने देरी की, बल्कि किसानों के साथ भेदभाव भी किया गया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने क्षेत्र नारायणगढ़ और लाडवा में बिना वेरिफिकेशन के ही 15-20 करोड़ रुपए तक का मुआवजा जारी कराया, जबकि अन्य प्रभावित क्षेत्रों में दो-तीन बार सत्यापन की प्रक्रिया के बाद भी मुआवजा बहुत कम दिया गया।
दुष्यंत चौटाला आज यहां नई अनाजमंडी में आयोजित जेजेपी के युवा योद्धा सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की भेदभाव वाली नीति के खिलाफ हम सबको मिलकर आवाज उठानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि आज भाजपा का घमंड सातवें आसमान पर है और बीजेपी नेताओं की सोच लोगों को भ्रमित करके बांटने वाली है। दुष्यंत ने कहा कि आज बिना वजह बुजुर्गों और विधवाओं की पेंशन काटी जा रही है। पिछले डेढ़ साल में प्रदेश में ना सड़कों की मरम्मत कराई गई और न ही गांवों में नई लाइब्रेरी, सामुदायिक केंद्र बने।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने गांवों के विकास पर ब्रेक लगा दिया है और केंद्र के बजट में भी ग्रामीण विकास के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा वोट चोरी करने वाली पार्टी कांग्रेस आज जनहित से जुड़े सभी तमाम मुद्दे छोड़कर केवल वोट चोरी को लेकर शोर मचा रही है। उन्होंने कहा कि एसआईआर के मद्देनजर जेजेपी बीएलए-2 की नियुक्तियां करेगी और बूथ स्तर पर फर्जी वोटों की निगरानी करेगी। इस मौके पर जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि युवाओं को कमर कसकर मैदान में उतरना होगा और प्रजातंत्र में जनहित के विचारों की लड़ाई को मजबूती देनी होगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह लोगों में फूट डालकर राज करने की सोच रखती है। इस मंच से कई वरिष्ठ जेजेपी नेताओं ने अपने विचार रखे। सम्मेलन में इस पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय पंच, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिला विमला चौधरी, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष महिला आरुषि यादव, प्रदेश महासचिव महिला मीरा, युवा प्रदेश अध्यक्ष विपिन यादव, युवा प्रदेश महासचिव संदीप खोरी, प्रदेश महासचिव बीसी सेल राकेश वर्मा, जिला अध्यक्ष महिला सुमन शर्मा, जिला प्रवक्ता कमल मंगलेश्वर, युवा जिला अध्यक्ष ज्योति सागवान, हल्का अध्यक्ष बावल उपेंद्र महलावत, हल्का अध्यक्ष मनोज सरपंच, हल्का अध्यक्ष कोसली सत्येंद्र बाबा, युवा हल्का अध्यक्ष सन्नी तारपुर, युवा हल्का अध्यक्ष कोसली मनीष चौधरी, युवा हल्का अध्यक्ष बावल देव दत्त यादव, हल्का अध्यक्ष बावल देवदत्त यादव, राजेश गुर्जर माजरी, हल्का अध्यक्ष एससी सेल सुमेर सिंह, सचिन ढींगरा, हुकम सिंह देशवाल, चरण सिंह बखापुर, राजू चौधरी, विजेंदर सरपंच, विकास कुमार व जितेंद्र सरपंच सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



