31 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा 39वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव 2026

उत्तर प्रदेश और मेघालय होंगे थीम राज्य

Desh Rojana
On

39वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव 2026, 31 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा।इस बार उत्तर प्रदेश और मेघालय को थीम राज्य के रूप में चुना गया है।बता दें कि इस बार मिस्र को सहायक देश के रूप में चुना गया है। विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक होने के नाते मिस्र मेले में एक विशिष्ट सांस्कृतिक आयाम जोड़ेगाI 

Surajkund Mela 2026 : 39वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव 2026, 31 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा।सूरजकुंड, फरीदाबाद (हरियाणा) में 31 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित यह अंतरराष्ट्रीय महोत्सव भारतीय कारीगरी की समृद्ध विरासत को करीब से देखने और अपनाने का सुनहरा अवसर है।

Surajkund-International-Craft-Mela-2026-A

थीम राज्य :

इस बार उत्तर प्रदेश और मेघालय को थीम राज्य के रूप में चुना गया है।यह भव्य महोत्सव भारतीय हस्तशिल्प, लोक कला और आत्मनिर्भरता की भावना को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करेगा।मिट्टी के बर्तन, लकड़ी की नक्काशी, हाथ से बुने हुए वस्त्र, पारंपरिक ज्वेलरी, प्रिंटेड फैब्रिक और खूबसूरत होम डेकोर की विविध वस्तुएँ इस मेले का मुख्य आकर्षण बनेंगी।

सूरजकुंड, फरीदाबाद हरियाणा में आयोजित होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय शिल्प महोत्सव का आकर्षण और भी खास होने जा रहा है।बता दें कि इस बार मिस्र को सहायक देश के रूप में चुना गया है। विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक होने के नाते मिस्र मेले में एक विशिष्ट सांस्कृतिक आयाम जोड़ेगाI 

खाद्य स्टॉल :

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव में इस बार 100 से अधिक खाद्य स्टॉल लगाए जाएंगे, जो भारत के विभिन्न राज्यों से जातीय व्यंजन प्रदान करेंगे। विशेष रूप से पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों जैसे असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड और सिक्किम की पाक संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा।

समय

आगंतुक प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से रात 8:30 बजे तक मेले का आनंद ले सकते हैं।

टिकट की कीमत

कार्यदिवसों (Weekdays) पर टिकट ₹120 और सप्ताहांत (Weekends) पर ₹180 निर्धारित है। वरिष्ठ नागरिकों और छात्रों के लिए छूट का प्रावधान भी रहता हैI

सूरजकुंड महोत्सव तक पहुँचना हुआ बेहद आसान:

नजदीकी अंतर्राजीय बस स्टैंड फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और महाराणा प्रताप आईएसबीटी कश्मीरी गेट हैं, जबकि मेट्रो से आने वाले आगंतुक बदरपुर बॉर्डर और सराय मेट्रो स्टेशन का उपयोग कर सकते हैं।
दूर से आने वाले यात्रियों के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सबसे नजदीकी एयरपोर्ट है, और ओला/उबर जैसी कैब सेवाओं से "Surajkund Mela Ground, Faridabad" लोकेशन चुनकर सीधे मेले तक पहुँचा जा सकता है।

महोत्सव में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए टॉल फ्री नंबर 0129-2988666 भी उपलब्ध है, ताकि लोगों को जानकारी और सहायता आसानी से प्राप्त की जा सके।

 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad