आम आदमी पार्टी नेताओं की नहीं, जनता की पार्टी है : अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने पार्टी के 13वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं और जनता को किया सम्मानित, भरोसा जताया भविष्य में ईमानदारी और देशसेवा जारी रखने का

Desh Rojana
On

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के स्थापना दिवस पर कहा कि यह पार्टी नेताओं की नहीं, जनता की है। उन्होंने 13 वर्षों में पार्टी की उपलब्धियों में जनता और कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहा और भविष्य में ईमानदारी और देशसेवा के संकल्प को दोहराया।

नेशनल डेस्क: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कहा कि 13 वर्षों में पार्टी की उपलब्धियां जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का नतीजा हैं। पार्टी की स्थापना 26 नवंबर, 2012 को हुई थी। 

स्थापना दिवस पर, पार्टी ने ‘एक्स’ प्लेटफ़ॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दिल्ली में पहली बार सरकार बनाने से लेकर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त करने तक के सफर को दिखाया गया। वीडियो में केजरीवाल और अन्य वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी का भी जिक्र किया गया।

0fc9de50-e535-11ef-b673-970eeb68de6e.jpg

केजरीवाल ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यह पार्टी नेताओं की नहीं, जनता की पार्टी है।’’ उन्होंने कहा कि चौपालों से लेकर सड़कों तक, पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत करके बदलाव की लौ जलाई है। आज जो भी उपलब्धियां हैं, वे जनता के विश्वास और हमारे सिपाहियों की तपस्या का परिणाम हैं।

केजरीवाल ने यह भी कहा कि पार्टी का वादा है कि ‘‘सच्चाई, ईमानदारी और देशसेवा का यह सफर और मजबूती से आगे बढ़ेगा। आपका साथ ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।’’

पार्टी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज आम आदमी पार्टी की स्थापना के 13 गौरवपूर्ण साल हो गए हैं। अब तक हम देश को शिक्षा, स्वास्थ्य और काम की राजनीति का एक शानदार मॉडल दे चुके हैं, जिसकी सराहना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही है।’’

वर्ष 2011 के भ्रष्टाचार-रोधी आंदोलन के बाद केजरीवाल और अन्य नेताओं ने आम आदमी पार्टी की स्थापना की थी। वर्तमान में यह पार्टी पंजाब में सत्ता में है। निर्वाचन आयोग ने ‘AAP’ को 2023 में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया। इसका चुनाव चिन्ह झाड़ू है और पार्टी लगातार दो बार दिल्ली में सत्ता में रह चुकी है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad