संविधान दिवस: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने मंत्रियों एवं विधायकों के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी पुष्पांजलि

हरविन्द्र कल्याण और CM नायब सिंह सैनी ने संविधान की प्रति प्रतिबद्धता जताई, विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में दी गई विशेष जानकारी

Desh Rojana
On

हरियाणा विधानसभा परिसर में संविधान दिवस मनाया गया। अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत कई मंत्री और विधायक डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर संविधान की प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : हरियाणा विधान सभा परिसर में बुधवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ बड़ी संख्या में मंत्री और विधायक उपस्थित रहे। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और संविधान की प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

images (5)

विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को याद किया। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए कहा कि अगले वर्ष संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा, जिसमें संविधान और लोकतंत्र पर चर्चा होगी। इसके साथ ही विधायकों के लिए संसद परिसर और शीतकालीन सत्र के दौरे की योजना भी बनाई गई है।

हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि आज का दिन विशेष है, क्योंकि संविधान ही हमारी असली ताकत है। जब भारत स्वतंत्र हुआ था, तब देश की विविधताओं और चुनौतियों के बीच संविधान ने हमें एक मजबूत दिशा दी। डॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद और सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे दूरदर्शी नेताओं ने 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन की कड़ी मेहनत के बाद संविधान तैयार किया।

उन्होंने यह भी कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित राष्ट्र के संकल्प की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। हरियाणा विधानसभा प्रधानमंत्री के विजन 'एक देश एक विधायिका' को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभा रही है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी विधानसभा के प्रयासों में लगातार सहयोग कर रहे हैं।

वर्तमान समय में हरियाणा विधानसभा ने ऐसे कई कदम उठाए हैं, जिससे नागरिकों में विधायिका के प्रति जागरूकता बढ़ी है और लोकतंत्र के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।