सादर सम्मान व भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन

Desh Rojana
On

सरस्वती महिला महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह भावनाओं, सम्मान और आत्मीयता का अद्भुत संगम बन गया, जब महाविद्यालय परिवार ने डॉo  प्रोमिला भारद्वाज (एसोसिएट प्रोफेसर,कॉमर्स) और डॉo आशा दहिया (एसोसिएट प्रोफेसर फिजिकल एजूकेशन) को सम्मानपूर्वक विदाई दी।

पलवल। सरस्वती महिला महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह भावनाओं, सम्मान और आत्मीयता का अद्भुत संगम बन गया, जब महाविद्यालय परिवार ने डॉo  प्रोमिला भारद्वाज (एसोसिएट प्रोफेसर,कॉमर्स) और डॉo आशा दहिया (एसोसिएट प्रोफेसर फिजिकल एजूकेशन) को सम्मानपूर्वक विदाई दी।a
तत्पश्चात महाविद्यालय प्रधान श्री अतुल मंगला जी,उपाध्यक्ष श्री अनिल मोहन मंगला जी, सचिव हेमचंद मंगला जी,कोषाध्यक्ष श्री यशपाल जी, निदेशिका मनीषा मंगला जी, प्राचार्या डॉ. वंदना त्यागी जी, प्रबंधन समिति सदस्य श्रीमती उपासना बlगला जी , श्रीमती शशि मंगला जी तथा डॉo अलका शर्मा जी  ने पोर्ट प्लांटर भेंट कर   प्राध्यापिकाओं का अभिनंदन किया तथा उनके दीर्घ सेवाकाल को संस्थान की अमूल्य धरोहर बतायाl लगभग  38 वर्षों तक महाविद्यालय की छात्राओं को शिक्षा एवं अनुशासन की सेवा देकर अपने कर्तव्यनिष्ठ व्यवहार, अनुशासन एवं विनम्र व्यक्तित्व से  इन्होंने सभी के हृदय में विशेष स्थान बनाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के टीचिंग तथा नॉन टीचिंग स्टाफ सदस्यों की भी उपस्थित रही l
 महाविद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा उन्हें  स्मृति-चिह्न एवं सम्मान उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने सदैव संस्था को परिवार मानते हुए पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा से अपने दायित्व निभाएं l
समारोह के दौरान जब उनके सेवाकाल की यादों को  साँझा किया गया, तब पूरा सभागार भावुक हो उठा। परिवारजनों एवं सहयोगियों ने उनके सरल स्वभाव, सहयोगी भावना और कार्य के प्रति समर्पण की मुक्तकंठ से सराहना की। डॉo प्रोमिला भारद्वाज और डॉoआशा दहिया ने अपने संबोधन में महाविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह संस्थान हमारे लिए केवल कार्यस्थल नहीं, बल्कि  हमारा दूसरा परिवार रहा है। यहाँ मिला स्नेह और सहयोग जीवनभर हमारी सबसे बड़ी पूंजी रहेगा। आए हुए सभी अतिथिगणों का धन्यवाद ज्ञापन डॉo सविता मनचंदा द्वारा पूर्ण किया गयाl अंत में प्रबंधन समिति,महाविद्यालय प्राचार्यl डॉo वंदना त्यागी जी  व सभी स्टाफ सदस्यों ने प्राध्यापिकाओं की सराहना करते हुए उनके  स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना कीl आपकी कर्मठता, लगन और सेवाभाव सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad