31 अक्टूबर को एकता व भाईचारे के संदेश के साथ दौड़ेगा गुरुग्राम

-- पटेल जयंती पर होगी रन फॉर यूनिटी I मंजू कुमारी, गुरुग्राम।

Desh Rojana
On

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आगामी शुक्रवार, 31 अक्टूबर को जिला गुरुग्राम मुख्यालय पर रन फॉर यूनिटी इवेंट का आयोजन किया जाएगा। आमजन की सक्रिय भागीदारी के साथ यह दौड़ देश की एकता व अखंडता को समर्पित होगी जिसमें हर वर्ग की उल्लेखनीय भागीदारी रहेगी। 

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आगामी शुक्रवार, 31 अक्टूबर को जिला गुरुग्राम मुख्यालय पर रन फॉर यूनिटी इवेंट का आयोजन किया जाएगा। आमजन की सक्रिय भागीदारी के साथ यह दौड़ देश की एकता व अखंडता को समर्पित होगी जिसमें हर वर्ग की उल्लेखनीय भागीदारी रहेगी। एडीसी वत्सल वशिष्ठ ने मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता तथा हरियाणा सरकार में विशेष कार्य अधिकारी आईपीएस पंकज नैन के साथ रन फॉर यूनिटी के आयोजन को लेकर हुई वीडियो कांफ्रेंस के बाद संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
IMG_20251021_195814
 
एडीसी वत्सल वशिष्ठ ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 31 अक्टूबर को होने वाले इस इवेंट में जिला वासियों की प्रभावी जन भागीदारी रहेगी। उन्होंने बताया कि रन फॉर यूनिटी के माध्यम से गुरुग्राम वासी एक साथ देश की एकता व अखंडता का संकल्प लेते हुए दौड़ेंगे। इस दौरान स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थीगण, खिलाड़ी, नेहरू युवा केंद्र के युवा, सीनियर सिटीजन, महिलाएं तथा आम नागरिक समाज में एकता व भाईचारा का संदेश कायम रखने का संकल्प लेते हुए रन फॉर यूनिटी में भागीदार बनेंगे। एडीसी ने कहा कि राष्ट्रीय भावना के साथ गुरुग्राम जिला मिलकर दौड़ लगाते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेगा। 
एडीसी ने कार्यक्रम की तैयारी के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभी से विभागीय स्तर पर तथा जन भागीदारी के साथ तैयारी शुरू कर दें। 
बैठक में सीटीएम सपना यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
 
 
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad