Hansi News: किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
डीसी राहुल नरवाल के निर्देश पर एचपीवी टीकाकरण को लेकर अभिभावकों को किया जागरूक
उपायुक्त राहुल नरवाल के निर्देशानुसार स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग द्वारा किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, हिसार चुंगी हांसी में विशेष एचपीवी टीकाकरण जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया।
हांसी: उपायुक्त राहुल नरवाल के निर्देशानुसार स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग द्वारा किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, हिसार चुंगी हांसी में विशेष एचपीवी टीकाकरण जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हांसी प्रथम ब्लॉक के साइंस अध्यापकों ने भाग लिया तथा किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व और इसके लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

बैठक में सीएमजीजीए प्रतीक्षा सांगवान, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार, प्रिंसिपल राजेश कुमार, प्रिंसिपल पूर्णिमा गुप्ता सहित अनेक अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नागरिक अस्पताल हांसी की ओर से जीत राम ने एचपीवी वैक्सीन के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह टीका किशोरियों को भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाने में अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने कहा कि 14 से 15 वर्ष की आयु में यह टीकाकरण विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है और अभिभावकों को भी इसके प्रति जागरूक होना चाहिए।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों और किशोरियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने अध्यापकों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक करें ताकि अधिक से अधिक किशोरियां इसका लाभ उठा सकें।
बैठक के दौरान किशोरियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई। उपस्थित अध्यापकों ने एचपीवी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाकर किशोरियों के स्वास्थ्य को सुरक्षित, सशक्त एवं स्वस्थ बनाना रहा।




