गुहला के गांव स्यू माजरा में एक व्यक्ति की छाती पर मारी गोली, मौके पर ही हुई मौत

रास्ते को लेकर विवाद, तीन राउंड किए फायर, बाल-बाल बचा भतीजा

Desh Rojana
On

गुहला के गांव स्यू माजरा में खेत में काम करके लौट रहे चाचा भतीजे पर एक व्यक्ति ने चाचा भतीजे पर गोलियां चला दी। इस दौरान छाती में गोली लगने से करीब 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।

गुहला चीका। गुहला के गांव स्यू माजरा में खेत में काम करके लौट रहे चाचा भतीजे पर एक व्यक्ति ने चाचा भतीजे पर गोलियां चला दी। इस दौरान छाती में गोली लगने से करीब 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि आरोपी ने भतीजे की ओर तीन राउंड फायर किए, लेकिन चाचा गुरविंद्र ङ्क्षसह बीच में आ गया, जिससे भतीजे को गोली नहीं लगी। घटना रात को करीब 10 बजे की है। भतीजे ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को गुहला अस्पताल में पहुंचाया।

20chk01
मृतक गुरविंद्र ङ्क्षसह का फाइल फोटो।

वहां पर जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गांव के ही गुरविंद्र सिंह के रूप में हुई है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतक के भतीजे सतनाम सिंह ने बताया कि रात को करीब 10 बजे वह खेत में तूड़ी बनाकर ट्रैक्टर ट्राली से वापिस लौट रहा था और जैसे ही वह पास ही की एक नहर के पास पहुंचा, तभी डेरा प्रताप सिंह के निवासी प्रताप सिंह ने रास्ते में उसे रोक लिया और कथित तौर पर कहा कि यह उसका निजी रास्ता है और वह उसे यहां से गुजरने नहीं देगा।

उसने बताया कि इसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। इस बीच उसने अपने चाचा गुरविंदर सिंह को भी वहीं बुला लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान प्रताप सिंह ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। सतनाम सिंह ने बताया कि आरोपी ने कुल तीन राउंड फायर किए, जिनमें से दो फायर उसने मेरी ऊपर किए, जबकि तीसरा फायर भी आरोपी ने उसकी तरफ ही किया था परंतु बीच में उसके चाचा गुरविंद्र सिंह आ गए और गोली उनकी छाती पर जा लगी। गोली लगते ही गुरविंद्र सिंह जमीन पर  गिर गया। घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत गुहला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि गोली छाती के ऊपरी हिस्से में लगी थी। सतनाम ङ्क्षसह ने बताया कि घटना के समय आरोपी के साथ उसका नौकर व बेटी भी मौजूद थे।

शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाने की मांग की है। फिलहाल आरोपी फरार होने में सफल हो गए हैं। इस सम्बन्ध में गुहला थाना प्रभारी सनेष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad