किसानों की मंत्री राव नरवीर संग बैठक, आफताब रहे साथ मंत्री ने दिया आश्वासन

Desh Rojana
On

9 मई 2026 को हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह के साथ नूंह जिले के 9 गांवों के किसानों की एक विशेष बैठक मंत्री के आवास पर हुई। इस बैठक में नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

मेवात। 9 मई 2026 को हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह के साथ नूंह जिले के 9 गांवों के किसानों की एक विशेष बैठक मंत्री के आवास पर हुई। इस बैठक में नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा एच एस आई डी सी के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर मंत्री के साथ संवाद किया।IMG-20260509-WA0077उद्योग मंत्री राव नरवीर सिंह ने किसानों से सकारात्मक माहौल में बात करते हुए कहा है आला अधिकारियों और मुख्यमंत्री से भी इस संबंध में बात की जाएगी और जो भी होगा किसानों के हक में फैसले की कोशिश की जाएगी।
किसानों ने उद्योग मंत्री राव नरवीर सिंह से कहा कि किसानों को बकाया मुबलिक 25 लाख रुपए ब्याज सहित दिया जाए और किसानों से लिये गए एग्रीमेंट को खत्म किया जाए। किसानों ने कहा कि आर एंड आर पॉलिसी के तहत जो किसानों को प्लॉट देने है उन प्लाटों का रेट साल 2010 में अधिग्रहण हुई भूमि के हिसाब से किसानों को दिया जाए व उन प्लाटों को कमर्शियल किया जाए।IMG-20260509-WA0074
किसानों ने मांग करते हुए कहा कि इन नौ गांवों की जमीन में आई एम टी में जो उद्योग व प्राइवेट संस्थान स्थापित होंगे उनमें गांवों के युवाओं को पात्रता के हिसाब से 33 फीसदी रोज़गार दिया जाए। 
इसके अलावा किसानों ने स्कूल, कब्रिस्तान, ईदगाह, श्मशान, तालाब, मस्जिद, खेल स्टेडियम, बारात घर, पशु अस्पताल, लाइब्रेरी, अखाड़ा आदि के लिए जमीन आवंटित करने की मांग की है। उन्होंने गरीब लोगों को 100 गज के प्लॉट आवंटित करने की मांग की है। 
 बता दें कि शुक्रवार को नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद ने किसानों के धरने प्रदर्शन में शामिल होकर उनकी बात उद्योग मंत्री राव नरवीर सिंह से कराकर बैठक का समय लिया था। किसानों के 11 सदस्यीय समूह द्वारा मंत्री के साथ मामले के समाधान के लिए संवाद किया गया है।
बता दें कि 9 गांवों के किसान लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं कि उनकी मांगों को माना जाए लेकिन अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिली है। 
विधायक आफताब अहमद ने कहा कि किसानों और मंत्री राव नरवीर की बातचीत पूरी तरह से सकारात्मक माहौल में हुई है उन्होंने आला अधिकारियों और मुख्यमंत्री से भी बात करने का आश्वासन दिया है। उम्मीद है कि परिणाम भी सकारात्मक निकलेगा।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad