अंतरराज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह के एक अन्य सदस्य गिरफ्तार

Desh Rojana
On

सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने अंतरराज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह के एक अन्य सदस्य को गिरफ्तार किया है।

रेवाड़ी। सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने अंतरराज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह के एक अन्य सदस्य को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी की पहचान ग्रीन पार्क नांगल जैसा बोहरा जयपुर हाल आबाद छापड़ा की ढाणी चौमुका जामारामगढ़ जयपुर निवासी सुमेर उर्फ बिंटू के रूप में हुई। पुलिस इस मामले में इस गिरोह के मुख्य सरगना को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। WhatsApp Image 2026-05-07 at 4.49.34 PM
पुलिस के अनुसार नगर के सेक्टर 4 निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 22 अक्टूबर को शाम के समय वह अपनी बेटी के साथ मॉडल टाउन स्थित शास्त्री चौक से कत्याल अस्पताल की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक बाइक आए और उसके गले से एक मंगलसूत्र और एक धागे में सोने और चांदी के दो लोकेट को छीनकर भाग गए। इस पर पुलिस ने थाना माडल टाऊन रेवाड़ी में मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त अंतरराज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह के एक 5 हजार रुपए के इनामी सरगना राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव रसनाली निवासी विक्रम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। 
इस मामले में सीआईए रेवाड़ी ने बुधवार को मामले में संलिप्त गिरोह के एक और सदस्य जयपुर के ग्रीन पार्क नांगल जैसा बोहरा हाल आबाद छापड़ा की ढाणी चौमुका जामारामगढ़ जयपुर निवासी सुमेर उर्फ बिंटू को भी गिरफ्तार कर लिया है। 
 
आरोपी समर उर्फ बिंटू  का आपराधिक रिकॉर्ड : 
पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि आरोपी सुमेर उर्फ बिंटू एक आदतन अपराधी है और अंतरराज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह का सदस्य है। उसके खिलाफ इससे पहले भी राजस्थान के कोटपुतलीबहरोड़नीमरानाजयपुरभरतपुर व अन्य शहरों में चेन स्नेचिंग के 25 से ज्यादा मामले पहले से दर्ज हैं और कई मामलों में वह वांछित चल रहा था। 
पुलिस ने आरोपी सुमेर उर्फ बिंटू को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान चोरी किया मंगलसूत्र और इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों के ठिकानों का पता लगाया जाएगा। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।