राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल दोहा ने लहराया सफलता का परचम, 27 विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

निरंतर बेहतर रिजल्ट प्रदान कर रहा है दोहा का राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय।

Desh Rojana
On

राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोहा के विद्यार्थियों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला।

फिरोजपुर झिरका। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोहा के विद्यार्थियों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों की इस सफलता पर शिक्षकों और अभिभावकों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।govt
विद्यालय के प्रधानाचार्य हाकम खान ने बताया कि इस वर्ष 12वीं कक्षा में कुल 33 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 27 छात्र-छात्राएं सफल रहे। इनमें 4 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया, जबकि 20 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की।
प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्रा मंजू ने 87.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा शमीम ने 82.2 प्रतिशत, मोहित ने 81.4 प्रतिशत तथा अनीता ने 80.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट में स्थान बनाया। वहीं पुष्पा ने 77.8 प्रतिशत, अमजद ने 77.8 प्रतिशत, आकाश सैनी ने 78.8 प्रतिशत, मोनिका ने 78.2 प्रतिशत, विशाल सिंह ने 76.6 प्रतिशत और यशवंत ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके साथ ही कोमल ने 74.2 प्रतिशत, काजल ने 72.2 प्रतिशत, सिमराना ने 71 प्रतिशत, आशा ने 69.4 प्रतिशत, अबना ने 69 प्रतिशत, मोइन ने 68 प्रतिशत, श्यामू ने 67.8 प्रतिशत, रिहास ने 66.6 प्रतिशत, रेनू ने 66 प्रतिशत, चांदनी ने 65. 2 प्रतिशत, पायल ने 65.2 प्रतिशत, पूजा ने 64.4 प्रतिशत, लख्मी ने 63.6 प्रतिशत तथा लक्ष्मी इंग्लिशा ने 62.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की।
प्रधानाचार्य हाकम खान ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय विद्यालय के मेहनती अध्यापकों और बच्चों की लगन को दिया। उन्होंने कहा कि अध्यापक राजेश यादव, सत्य प्रकाश शर्मा, अनिल कुमार सैनी, दिनेश कुमार, सुमन रानी, दिनेश यादव, रमेश सैनी और मुकेश ने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सही मार्गदर्शन देकर इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad