गांव पड़ला में समाज सुधार जमात की बैठक आयोजित, सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लिया संकल्प

सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध गांव-गांव चलाई जा रही है मुहिम।

Desh Rojana
On

फिरोजपुर झिरका खंड के गांव पड़ला में बुधवार को समाज सुधार जमात की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में फैल रही सामाजिक बुराइयों को रोकना और लोगों में जागरूकता पैदा करना रहा।

फिरोजपुर झिरका:   फिरोजपुर झिरका खंड के गांव पड़ला में बुधवार को समाज सुधार जमात की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में फैल रही सामाजिक बुराइयों को रोकना और लोगों में जागरूकता पैदा करना रहा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने संकल्प लिया कि गांव में हर प्रकार की बुराई, नशाखोरी, फिजूलखर्ची, झगड़े और गलत गतिविधियों पर सामूहिक रूप से रोक लगाई जाएगी।
बैठक को संबोधित करते हुए मुफ्ती मोहम्मद शाकिर साहब शाही जामा मस्जिद ने कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए लोगों को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि इस्लाम और समाज दोनों ही इंसान को अच्छे रास्ते पर चलने की शिक्षा देते हैं। अगर गांव के लोग मिलकर प्रयास करें तो सामाजिक बुराइयों को आसानी से खत्म किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से शिक्षा और अच्छे संस्कार अपनाने की अपील की।

WhatsApp Image 2026-05-14 at 12.18.52 AM (1)

पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद ने कहा कि समाज सुधार केवल भाषणों से नहीं बल्कि सामूहिक प्रयासों से संभव है। उन्होंने कहा कि गांवों में आपसी भाईचारा और एकता कायम रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें और नशे जैसी बुराइयों से दूर रखें। उन्होंने बताया कि समाज सुधार जमात लगातार गांव-गांव जाकर लोगों को बुराइयों को समाप्त करने की अपील कर रही है। इन पंचायतों का असर काफी हद तक दिखाई दे रहा है। लोग समाज सुधार कमेटी से प्रभावित होकर मुहिम का हिस्सा बन रहे हैं। जिला पार्षद उमर पाड़ला ने कहा कि गांव का विकास तभी संभव है जब समाज बुराइयों से मुक्त होगा। उन्होंने कहा कि समाज सुधार जमात का यह अभियान आने वाले समय में अन्य गांवों तक भी पहुंचाया जाएगा ताकि पूरे क्षेत्र में जागरूकता फैले।
बैठक में मेवात विकास सभा के अध्यक्ष फकरुद्दीन चेयरमैन, आबिद सरपंच पाडला, साबिर सरपंच रनियाला, सरफराज सरपंच भोंड, ईसब बीवा, फकरुद्दीन चेयरमैन, सैयद जाकिर हुसैन, मास्टर कासिम आजाद सहित गांव के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने सामाजिक एकता बनाए रखने और गांव में हर गलत कार्य का विरोध करने का संकल्प लिया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad