मकान सूचीकरण कार्य में प्रगणकों का सहयोग करें नागरिक : उपायुक्त अखिल पिलानी

जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत 30 मई तक चलेगा मकान सूचीकरण कार्य

Desh Rojana
On

उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत जिले में मकान सूचीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान नियुक्त प्रगणक घर-घर पहुंचकर परिवारों से 33 महत्वपूर्ण बिंदुओं से संबंधित जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। यह कार्य 1 मई से 30 मई तक संचालित किया जाएगा।
 

नूंह।उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत जिले में मकान सूचीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान नियुक्त प्रगणक घर-घर पहुंचकर परिवारों से 33 महत्वपूर्ण बिंदुओं से संबंधित जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। यह कार्य 1 मई से 30 मई तक संचालित किया जाएगा।WhatsApp Image 2026-05-04 at 11.13.27 PM (1)
उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि जनगणना का उद्देश्य देश की जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से संबंधित अद्यतन आंकड़े एकत्रित करना है, जिससे विभिन्न विकास योजनाओं के निर्माण एवं प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता मिलती है। उन्होंने बताया कि जिले को विभिन्न ब्लॉकों में विभाजित कर मकान सूचीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए प्रगणकों की नियुक्ति की गई है, जो घर-घर जाकर नागरिकों से आवश्यक जानकारी एकत्रित कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि कार्य की निगरानी एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति की गई है, जो नियमित रूप से सूचीकरण कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं।
उपायुक्त ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों का पूरा सहयोग करें तथा सही एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि यह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
उन्होंने नागरिकों को जागरूक करते हुए कहा कि जानकारी देते समय सतर्क रहें। गणना कर्ता द्वारा आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड नंबर, बैंक खाते का विवरण अथवा किसी भी प्रकार की ओटीपी संबंधी जानकारी नहीं मांगी जाएगी। यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की जानकारी मांगता है तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

सभी देव भूमि उत्तराखंड की संस्कृति और मर्यादा का रखे पूरा ध्यान:- ओमप्रकाश जमदग्नि, दर्जाधारी राज्यमंत्री उत्तराखंड
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएसआर फंड से 5 करोड़ रुपए की नई स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन
बिना काम पूरा हुए 33 करोड़ की पेमेंट करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विजिलेंस जांच के दिए निर्देश
सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में मनाया जाएगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” : डीसी आयुष सिन्हा
20 वर्ष अनुभव वाले कलाकार कर सकेंगे “गुरू शिष्य परंपरा योजना” में आवेदन : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल