नवनिर्वाचित पार्षद एडवोकेट चंदन यादव और पूर्व पार्षद पर जानलेवा हमला

निकाय चुनाव में हार से ​भाजपा प्रत्याशी पर बौखलाने के लगा आरोप

Desh Rojana
On

निकाय चुनाव की मतगणना का कार्य अभी पूर्ण भी नहीं हुआ था, की विजेता नगर पार्षदों को प्रमाण पत्र मिलने से पहले ही शहर के नई आबादी से एक बुरी खबर आई कि नवनिर्वाचित पार्षद एडवोकेट चंदन यादव के विजय जुलूस में शामिल और पीछे चल रहे उक्त पार्षद और पूर्व पार्षद दलीप माटा पर जानलेवा हमला हुआ है।

रेवाड़ी: निकाय चुनाव की मतगणना का कार्य अभी पूर्ण भी नहीं हुआ था, की विजेता नगर पार्षदों को प्रमाण पत्र मिलने से पहले ही शहर के नई आबादी से एक बुरी खबर आई कि नवनिर्वाचित पार्षद एडवोकेट चंदन यादव के विजय जुलूस में शामिल और पीछे चल रहे उक्त पार्षद और पूर्व पार्षद दलीप माटा पर जानलेवा हमला हुआ है। 
जानकारी के अनुसार सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वकील पर हमले के बाद पुलिस भी एक्टिव हो गई। ट्रॉमा सेंटर में इलाज करा रहे पूर्व पार्षद दलीप माटा और एडवोकेट चंदन यादव से मिलने बालों का तांता लग गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई जारी है। 
बता दें कि रेवाड़ी नगर परिषद के वार्ड 14 से नवनिर्वाचित पार्षद एडवोकेट चंदन यादव और उनके साथियों पर जानलेवा हमले की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इस हमले में पूर्व कांग्रेस पार्षद दिलीप माटा को भी निशाना बनाया गया। नवनिर्वाचित पार्षद और पूर्व प्रसाद दोनों कांग्रेस पृष्ठभूमि से संबंधित हैं। इस घटना के बाद सभी घायलों का रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। 
घायल पक्ष ने यह हमला भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों की ओर से कराए जाने आरोप गया है। चंदन यादव के समर्थकों का कहना है कि यह हमला सोची-समझी साजिश के तहत किया गया है। वारदात की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। 

WhatsApp Image 2026-05-14 at 12.17.28 AM
पुलिस जानकारी जुटाती हुई।


घटना की खबर मिलते ही पूर्व विधायक चिरंजीव राव भी पहले घटना स्थल पर और घायलों को हलचल ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। पत्रकारों  उन्होंने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा भाजपा के राज में सरेआम गुंडागर्दी हो रही है। एक नवनिर्वाचित पार्षद पर इस तरह का जानलेवा हमला होना बेहद निंदनीय है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। 
इस घटना को लेकर बार एसोसिएशन ने भी कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र  ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कोई भी वकील अदालत में हमलावरों की पैरवी नहीं करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि वकीलों पर इस तरह के हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad