इच्छुक नागरिक सीएससी के लिए 25 मई तक करें रजिस्ट्रेशन

- ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं के विस्तार के लिए खोले जाएंगे सीएससी : डीसी - स्वयं सहायता समूह से जुड़े सदस्यों को उपलब्ध कराई जाएगी नि:शुल्क सुविधा

Desh Rojana
On

ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल पहुंच को मजबूत करने के उद्देश्य से कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) खोलने के लिए इच्छुक लोग 25 मई तक सीएससी रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। 

रेवाड़ी। ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल पहुंच को मजबूत करने के उद्देश्य से कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) खोलने के लिए इच्छुक लोग 25 मई तक सीएससी रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। 
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में सीएससी सेंटर सक्रिय नहीं, वे 25 मई तक सीएससी रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
Samadhan Shivir Review Meeting____DC (4)
डीसी अभिषेक मीणा।
उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) से जुड़े सदस्यों को यह सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव का कोई भी योग्य व्यक्ति, जिसे कंप्यूटर की सामान्य जानकारी हो और जो सभी योग्यताएं पूरी करता हो, वह सीएससी के लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी, बैंकिंग, बीमा, पैन कार्ड और बिजली पानी बिल भुगतान जैसी सेवाएं अपने गांव में ही एक जगह मिलेंगी। 
उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक  https://register.csc.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
डीसी अभिषेक मीणा ने ग्राम सरपंचों से आह्वान किया कि जिन गांवों में सीएससी सेंटर नहीं, वहां वे अपने गांव में इच्छुक एवं योग्य व्यक्तियों को इस बारे में जानकारी देकर आवेदन करने के लिए प्रेरित करें।
सीएससी जिला प्रबंधक जगदीप ने बताया कि सीएससी केंद्रों के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ, बैंकिंग और बीमा सेवाएं, पैन कार्ड, बिजली-पानी के बिल भुगतान सहित विभिन्न डिजिटल सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इससे ग्रामीणों को शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और समय व धन की बचत होगी।
 
सीएससी पंजीकरण के लिए पात्रता मानदंड
जिला प्रबंधक जगदीप ने बताया कि वीएलई के रूप में पंजीकरण करने के लिए नागरिक उस क्षेत्र में रहता हो जहां सीएससी का संचालन होगा। आवेदक की आयु न्यूनतम आयु 18 वर्ष, कम से कम कक्षा 10 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। 
डिजिटल साक्षरता के रूप में कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान अनिवार्य है। सेंटर के संचालन में कंप्यूटर, प्रिंटर और इंटरनेट कनेक्शन शामिल हैं। सीएससी पंजीकरण करने के लिए पहचान सत्यापन के लिए आधार कार्ड, वित्तीय और कर संबंधी प्रक्रियाओं के लिए पैन कार्ड, राजस्व साझाकरण निपटान के लिए बैंक खाता विवरण, प्रोफाइल बनाने के लिए पासपोर्ट साइज फोटो, पते का प्रमाण के लिए बिजली बिल या मतदाता पहचान पत्र और पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad