जन स्वास्थ्य अधिकारियों संग विधायक आफताब की बैठक, पानी आपूर्ति पर चर्चा

Desh Rojana
On

शनिवार को नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद ने जन स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से बैठक कर जिले में साफ पानी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

मेवात।शनिवार को नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद ने जन स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से बैठक कर जिले में साफ पानी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा है। बैठक में चीफ़ इंजीनियर शैलेंद्र सिंह, एस ई संजीव जून, एक्सईएन अमित कुमार और विनय चौहान आदि मौजूद रहे। इसके अलावा दर्जनों गांवों के लोग भी इस दौरान विधायक संग बैठक में शामिल रहे।IMG-20260509-WA0078विधायक आफताब अहमद ने अधिकारियों से कहा कि जिले में निर्बाध पानी आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि गर्म मौसम में स्थानीय लोगों को कोई दिक्कत पेश नहीं आए। आफ़ताब अहमद ने नूंह जिले के दर्जनों गांवों व नूंह शहर में पर्याप्त पानी समय पर उपलब्ध कराने के लिए कहा है। अधिकारियों ने विधायक को आश्वास्त किया कि प्राथमिकता पर पानी आपूर्ति सुचारु की जाएगी।
बैठक में आफताब अहमद ने अधिकारियों से मालब , उजीना व घासेड़ा महाग्राम परियोजना के कार्य के बारे में बात की और कहा कि बड़े गांवों में पानी आपूर्ति को सुनिश्चित किया जाए और इस परियोजना को आगे बढ़ाया जाए।
विधायक आफताब अहमद ने आइबीएस संगेल, सुडाका व छपेड़ा की जरूरत पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि रहीमपुर रैनीवेल परियोजना से पर्याप्त मात्रा में इन आइबीएस में पानी पहुंचाया जाए ताकि आगे सुचारु पानी सप्लाई हो सके।
विधायक आफताब अहमद ने अधिकारियों से कहा कि नूरपुर परियोजना से भी निर्बाध पानी आपूर्ति इलाके में सुनिश्चित की जाए ताकि पर्याप्त पानी इलाके में समय पर उपलब्ध हो सके। उन्होंने बादली नहरी पेयजल परियोजना में पूरा पानी उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
अधिकारियों ने विधायक आफताब अहमद को आश्वासन दिया कि नूंह सहित सभी गांवों में पर्याप्त पानी आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। सभी एसडीओ, जूनियर इंजीनियर को पानी आपूर्ति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय करने के लिए कहा है।
इस दौरान सीवरेज और नूंह शहर में जल भराव की भी विस्तृत बातचीत हुई और पूर्ण समाधान के लिए परियोजना पे जल्दी कार्य करने के लिए कहा जो मंजूर हो चुकी है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad