एआईएसबीआईएफ 25 और 26 को हड़ताल पर जाएगा

Desh Rojana
On

ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन के आह्वान पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सभी कर्मचारी (अवार्ड स्टाफ) 25 और 26 मई को अपनी पंद्रह मांगों को जल्द पूरा कराने के लिए दो दिवसीय हड़ताल पर जाएंगे।

रेवाड़ी: ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन के आह्वान पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सभी कर्मचारी (अवार्ड स्टाफ) 25 और 26 मई को अपनी पंद्रह मांगों को जल्द पूरा कराने के लिए दो दिवसीय हड़ताल पर जाएंगे। 
इस संबंध में शुक्रवार को रेवाड़ी बाईपास स्थित एक जगह सभी बैंक कर्मी इकट्ठे हुए और उन्होंने अपनी लंबित मांगों को लेकर मनोज कुमार डीजीइस, रोहतक और एजीइस रेवाड़ी अविनाश की अगुवाई में अपनी आवाज बुलंद की। 
इस मौके पर बैंक अधिकारी मनोज कुमार और अविनाश ने बताया कि बैंक प्रबंधन और सरकार हमारी जायज मांगों को लंबे समय से स्वीकार नहीं कर रही। हमने बातचीत की कोशिश भी की मगर समस्या हल नहीं हुई। अब मजबूरन हमें विरोध स्वरूप हड़ताल पर का जाना पड़ रहा है। 
उन्होंने अपनी लंबित मांगों में बैंक शाखाओं में गार्डों की नियुक्ति, सब स्टाफ की नियुक्ति, कर्मचारियों के अंतर सर्किल स्थानान्तरण को खोला जाए, वेतन विसंगति दूर हों, पर्याप्त स्टाफ की भर्ती की जाए, कैरियर प्रोमोशन स्कीम का पुनः निर्धारण हो, मेडिकल स्कीम में बेहतरी, बैंक पेंशनरों की पेंशन में सुधार, बैंकिंग कार्यों में आउट सोर्सिंग बंद हो, एचआरएमएस से जुड़ी समस्याएं हल हों। इनके अलावा भी कुछ अन्य समस्याओं के भी जल्द निराकरण की मांग भी उठाई गई। इस मौके पर मुख्य रूप से बबरूभान, पवन, कर्ण, शिवचरण, प्रदीप, ज्ञान, संजय, सुनील, सुमन, शर्मिला, शशि, संध्या, वंदना आदि ने अपनी बात रखी और कर्मचारी नेताओं से अपनी समस्याओं को लेकर सवाल पूछे।

WhatsApp Image 2026-05-09 at 12.07.45 AM
विरोध जताते बैंक कर्मचारी।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad