जिला में नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर 10 मई को सभी कर्मचारियों को वेतन सहित अवकाश घोषित

संबंधित क्षेत्रों में पंजीकृत मतदाताओं के लिए लागू रहेगा यह अवकाश

Desh Rojana
On

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि 10 मई को होने वाले नगर निकायों के आम चुनाव के मद्देनजर संबंधित क्षेत्रों में पंजीकृत मतदाताओं के लिए वेतन सहित अवकाश घोषित किया गया है।

रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि 10 मई को होने वाले नगर निकायों के आम चुनाव के मद्देनजर संबंधित क्षेत्रों में पंजीकृत मतदाताओं के लिए वेतन सहित अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में मुख्य सचिव हरियाणा द्वारा एक अधिसूचना जारी की गई है।

DC, Abhishek Meena
डीसी अभिषेक मीणा।

डीसी ने बताया कि रेवाड़ी नगर परिषद में अध्यक्ष और पार्षदों के चुनाव तथा धारूहेड़ा नगर पालिका में अध्यक्ष एवं पार्षदों के चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होगा। उन्होंने बताया कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135-बी के तहत राज्य सरकार के उन कर्मचारियों, जो उपरोक्त क्षेत्रों के पंजीकृत मतदाता हैं, के लिए हरियाणा सरकार के सभी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों तथा शैक्षणिक संस्थानों में वेतन सहित अवकाश रहेगा, ताकि वे मतदान कर सकें। इसके साथ ही हरियाणा में स्थित कारखानों, दुकानों और निजी प्रतिष्ठानों में कार्यरत ऐसे कर्मचारी/श्रमिक, जो उक्त क्षेत्रों के पंजीकृत मतदाता हैं, उन्हें भी मतदान करने के लिए वेतन सहित अवकाश प्रदान किया जाएगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad