सफाई कर्मचारियों की हड़ताल में शामिल हुए विधायक आफताब अहमद

सफ़ाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा करे सरकार: आफ़ताब अहमद

Desh Rojana
On

शुक्रवार को नूंह नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी रही, इस दौरान स्थानीय विधायक चौधरी आफताब अहमद भी हड़ताल में शामिल होने पहुंचे।

मेवात। शुक्रवार को नूंह नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी रही, इस दौरान स्थानीय विधायक चौधरी आफताब अहमद भी हड़ताल में शामिल होने पहुंचे। IMG-20260508-WA0033कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय नूंह में बैठकर अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया। इस दौरान कर्मचारियों ने नायब सैनी सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए उसे कर्मचारी विरोधी बताया।
कर्मचारियों ने सरकार से सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के दिसंबर 2025 के आदेशों को लागू करते हुए 5 और 10 साल से कार्यरत कर्मचारियों को पक्का करने की मांग उठाई। इसके अलावा ठेका प्रथा समाप्त करने, पुरानी पेंशन बहाल करने और कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग दोहराई गई। 
 वहीं फरीदाबाद अग्निशमन विभाग के शहीद कर्मियों भविचंद शर्मा और रणबीर को शहीद का दर्जा, एक-एक करोड़ रुपये सहायता और परिवार के सदस्य को नौकरी देने की भी मांग रखी गई। धरने में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी और यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे।
विधायक आफताब अहमद ने कहा कि हरियाणा सरकार का रवैया बेहद ग़ैर जिम्मेदाराना है, सफाई कर्मचारी 8 दिन से हड़ताल पर हैं, आखिर सरकार कब तक कच्चे सफाई कर्मचारियों का शोषण करेगी। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जाए क्योंकि इनकी नौकरी बेहद चुनौतीपूर्ण है। 
विधायक आफताब अहमद ने कहा कि ठेका प्रथा बंद की जाय, इन्हें नियमित कर उनको पेंशन सहित सभी जरूरी सुविधाएं दी जाए। विधानसभा में भी मामला उठाया गया लेकिन बीजेपी सरकार कुंठित मानसिकता से ग्रस्त है और सफाई कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं कर रही है। 
विधायक आफताब अहमद ने कहा कि 8 दिनों से हड़ताल के चलते शहरों में कूड़े के ढेर लग चुके हैं और बीमारी आदि होने की आशंका के कारण नागरिकों की जान को खतरा बढ़ रहा है। इसलिए सरकार प्राथमिकता पर कर्मचारियों की मांगों को मान कर उन्हें पूरा करने का काम करे।
इस दौरान विष्णु सिंगला पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष, विक्की पार्षद, डॉक्टर मकसूद पार्षद, कृष्ण, रमेश, मीना प्रधान आदि मौजूद थे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad