दो दिन में नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के 6 मामले दर्ज, 8 आरोपी गिरफ्तार
नूंह में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस ने पिछले दो दिनों में बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत छह अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं।
नूंह।नूंह में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस ने पिछले दो दिनों में बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत छह अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। इस दौरान पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करोड़ों रुपये कीमत के मादक पदार्थ बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और आने वाले दिनों में और भी बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है।
जिला पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार के अनुसार पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत तावडू सिटी, नूंह सिटी, फिरोजपुर झिरका सदर और नूंह सदर थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी और जांच अभियान चलाकर छह मामले दर्ज किए गए। पुलिस ने नूंह शहर थाना क्षेत्र से जुम्मा पुत्र हाजी चमेला निवासी हामिद कॉलोनी और मोहम्मद इकबाल उर्फ बल्ला निवासी शाहपुर नंगली को गिरफ्तार किया। वहीं तावडू शहर थाना पुलिस ने आजिल पुत्र शमसुद्दीन निवासी रहाड़ी को पकड़ा। फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र में गुरदीप सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी मालपुर थाना गोविंदगढ़ जिला अलवर और सतपाल पुत्र अमर सिंह निवासी मधापुर थाना नौगांव जिला अलवर को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा नूंह सदर थाना पुलिस ने मुबारिक पुत्र अयूब, नसीम पुत्र मजीद और सलीम पुत्र मोहम्मद निवासी सुडाका को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार के अनुसार पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत तावडू सिटी, नूंह सिटी, फिरोजपुर झिरका सदर और नूंह सदर थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी और जांच अभियान चलाकर छह मामले दर्ज किए गए। पुलिस ने नूंह शहर थाना क्षेत्र से जुम्मा पुत्र हाजी चमेला निवासी हामिद कॉलोनी और मोहम्मद इकबाल उर्फ बल्ला निवासी शाहपुर नंगली को गिरफ्तार किया। वहीं तावडू शहर थाना पुलिस ने आजिल पुत्र शमसुद्दीन निवासी रहाड़ी को पकड़ा। फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र में गुरदीप सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी मालपुर थाना गोविंदगढ़ जिला अलवर और सतपाल पुत्र अमर सिंह निवासी मधापुर थाना नौगांव जिला अलवर को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा नूंह सदर थाना पुलिस ने मुबारिक पुत्र अयूब, नसीम पुत्र मजीद और सलीम पुत्र मोहम्मद निवासी सुडाका को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में पकड़े गए आरोपियों से भारी मात्रा में चूरा पोस्त बरामद किया गया, जिसकी कीमत करोड़ों लाखों में आंकी गई है। अन्य मामलों में आरोपियों से अलग-अलग मात्रा में हेरोइन भी बरामद हुई है।
जिला एंटी नारकोटिक्स सेल के नोडल अधिकारी एवं डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने कहा कि पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नशीले पदार्थ कहां से लाए जा रहे हैं और किन लोगों तक उनकी सप्लाई की जाती है। उन्होंने बताया कि कई मामलों में एक ही परिवार के कई लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है और आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।
जिले में बढ़ते नशे पर रोक लगाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है, लेकिन पुलिस प्रशासन का दावा है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान और अधिक तेज किया जाएगा ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



