गुरुग्राम महानगर भाजपा ने खूब उड़ाया भगवा अबीर

Desh Rojana
On

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद गुरुग्राम भाजपा महानगर में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया।

मानेसर: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद गुरुग्राम भाजपा महानगर में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते कार्यकर्ताओं ने पूरे माहौल को भगवामय कर दिया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। यह जश्न जिला अध्यक्ष अजीत सिंह यादव की अगुवाई में मनाया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह। मीडिया सह प्रभारी मुकेश गुरावलिया, कोषाध्यक्ष एवं मनोनीत नगर पार्षद सुरेश प्रधान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

67c48f14-bd9a-4927-8eb4-10ac1e09c270
भाजपा कार्यालय पर जुटे कार्यकर्ताओं ने “जय श्रीराम” और “भारत माता की जय” के नारों के साथ उत्साह जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर भगवा अबीर उड़ाया और जीत का जश्न दीपावली की तरह मनाया। कई जगहों पर पटाखे भी फोड़े गए और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाइयां दी गईं।
खास बात यह रही कि कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी की रणनीति को इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय दिया। जश्न के दौरान नेताओं ने कहा कि यह जीत सिर्फ बंगाल की नहीं बल्कि पूरे देश की विचारधारा की जीत है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad