पंचायत उपचुनाव के मतदान के दिन दुकानों व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में सवेतन अवकाश घोषित
10 मई रविवार को पंचायत चुनाव के मद्देनजर पात्र कर्मचारियों को मतदान हेतु मिलेगा अवकाश, उपायुक्त ने दिए आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश
हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुपालन में, उपायुक्त एवं जिला चुनाव अधिकारी (पं०) आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 10 मई 2026 (रविवार) को विभिन्न ग्राम पंचायतों में सामान्य चुनाव व उपचुनाव आयोजित किए जाने हैं।
फरीदाबाद। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुपालन में, उपायुक्त एवं जिला चुनाव अधिकारी (पं०) आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 10 मई 2026 (रविवार) को विभिन्न ग्राम पंचायतों में सामान्य चुनाव व उपचुनाव आयोजित किए जाने हैं। इस संदर्भ में हिसार जिले के ब्लॉक आदमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत मंडी आदमपुर व जवाहर नगर, तथा जिला कैथल के ब्लॉक सिवान के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोविंदपुरा व पोलर में पंचों एवं सरपंचों के सामान्य चुनाव होने हैं। इसके अतिरिक्त, परिशिष्ट ‘A’ में वर्णित अन्य ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों के रिक्त पदों के लिए भी इसी दिन उपचुनाव संपन्न कराए जाएंगे।

उपायुक्त ने बताया कि लोकतंत्र के इस उत्सव में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। हरियाणा दुकान एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम, 1958 की धारा 28 के तहत प्रदत्त राज्यपाल हरियाणा द्वारा चुनाव वाले क्षेत्रों में स्थित सभी दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के लिए 10 मई 2026 को सवेतन अवकाश (Paid Holiday) घोषित किया गया है। यह अवकाश उन सभी कर्मचारियों और श्रमिकों के लिए अनिवार्य होगा जो संबंधित चुनावी क्षेत्रों में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं, ताकि वे बिना किसी आर्थिक हानि के अपने मताधिकार का प्रयोग निर्बाध और स्वतंत्र रूप से कर सकें।
उन्होंने सभी प्रतिष्ठानों के मालिकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सरकार के इन आदेशों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करें। यदि कोई कर्मचारी इन क्षेत्रों का पंजीकृत मतदाता है और किसी दुकान या वाणिज्यिक संस्थान में कार्यरत है, तो उसे वोट डालने हेतु सवेतन अवकाश देना अनिवार्य होगा। उपायुक्त ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए भारी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुँचें और अपनी ग्राम सरकार चुनने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

About The Author
संबंधित समाचार



