तावडू पुलिस की कार्रवाई, गो तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार, चार गोवंश मुक्त
अपराध अनुसंधान शाखा तावडू और थाना सदर तावडू पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कथित गो तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चार गोवंश को मुक्त कराया है।
तावडू। अपराध अनुसंधान शाखा तावडू और थाना सदर तावडू पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कथित गो तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चार गोवंश को मुक्त कराया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक वाहन भी बरामद किया है। मामले में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक वाहन भी बरामद किया है। मामले में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सूचना मिली कि चन्द्रभान नामक व्यक्ति अपने साथियों के साथ गोकशी का काम करता है और वह केम्प्टी टोल प्लाजा के रास्ते से हरियाणा से राजस्थान की ओर एक वाहन में गोवंश लेकर जाएगा।
सूचना के आधार पर पुलिस ने टोल टैक्स के आगे नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ समय बाद संदिग्ध वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर चालक ने वाहन भगाने की कोशिश की, लेकिन उसे वाहन सहित चालक को काबू कर लिया।
पूछताछ में चालक ने अपना नाम चन्द्रभान पुत्र राजकुमार निवासी आजमगढ़ उत्तर प्रदेश हाल निवासी सुल्तानपुरी दिल्ली बताया। वाहन की तलाशी के दौरान चार गोवंश बरामद किए गए। बरामद वाहन और गोवंश को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



