डीसी राहुल नरवाल के निर्देश पर एचपीवी वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता को लेकर गढ़ी, सीसर, जमावड़ी तथा कुतुबपुर गांव में शिविर आयोजित

Desh Rojana
On

डीसी राहुल नरवाल के निर्देश पर जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से गढ़ी, सीसर, जमावड़ी तथा कुतुबपुर गांव में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।

हांसी:  डीसी राहुल नरवाल के निर्देश पर जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से गढ़ी, सीसर, जमावड़ी तथा कुतुबपुर गांव में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों तथा अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारियों ने भाग लेते हुए लोगों को एचपीवी वैक्सीनेशन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

गढ़ी गांव स्थित ई-5 स्कूल, सीसर, जमावड़ी तथा कुतुबपुर गांव के विद्यालयों में आयोजित इन कार्यक्रमों के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अत्यंत प्रभावी उपाय है। उन्होंने विशेष रूप से 14-15 वर्ष आयु की लड़कियों को इस टीकाकरण के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया।

WhatsApp Image 2026-05-05 at 12.16.40 AM

एचपीवी वैक्सीनेशन के फायदे:  एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय के कैंसर) सहित कई गंभीर बीमारियों से बचाव में अत्यंत प्रभावी है। यह वैक्सीन शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर एचपीवी संक्रमण के खतरों को कम करती है। समय पर टीकाकरण करवाने से भविष्य में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के जोखिम को काफी हद तक घटाया जा सकता है। इसके साथ ही यह सुरक्षित, प्रभावी और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित उपाय है, जो विशेषकर किशोरावस्था में लगवाने पर अधिक लाभकारी सिद्ध होता है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने उपस्थित नागरिकों को वैक्सीनेशन के लाभ, संभावित जोखिमों से बचाव तथा समय पर टीकाकरण करवाने की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया। साथ ही, उन्होंने लोगों की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही टीकाकरण योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस प्रकार के जागरूकता शिविरों का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना है, ताकि एचपीवी संक्रमण से होने वाली गंभीर बीमारियों की रोकथाम की जा सके। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी जिले के विभिन्न गांवों और स्कूलों में ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे जन-जन तक इस अभियान का संदेश पहुंच सके।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad