पीएम श्री जीजीएसएसएस आलावलपुर पलवल में विश्व रेड क्रॉस दिवस समारोह मनाया
पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आलावलपुर में मानवता को जीवित रखें थीम के अंतर्गत विश्व रेड क्रॉस दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आलावलपुर में मानवता को जीवित रखें थीम के अंतर्गत विश्व रेड क्रॉस दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रेड क्रॉस काउंसलर डॉ. रेखा पांचाल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उन्होंने ने विद्यार्थियों को विश्व रेड क्रॉस दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से बताया तथा यह समझाया कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य युद्ध, आपदाओं या आपातकालीन स्थितियों में घायल सैनिकों और नागरिकों की रक्षा करना, बिना भेदभाव के निस्वार्थ मानवीय सेवा करना, और स्वास्थ्य की रक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना है। यह दिन रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी डुनेंट के मानवीय कार्यों को याद करने और मानवता के प्रति समर्पण को सम्मानित करने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार (First Aid) से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भूमिका-निभाने के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता फैलाई। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें रक्तदान है महादान तथा मानवता की असली पहचान” जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। डॉ. रेखा पंचाल ने बताया कि रेड क्रॉस का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना तथा समाज में प्रेम, शांति और सहयोग की भावना को स्थापित करना है। इस कार्यक्रम में विद्यालय की स्कूल इंचार्ज एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। यह आयोजन विद्यार्थियों में सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में अत्यंत प्रेरणादायक रहा।

About The Author
संबंधित समाचार



