नए आधार ऐप को जनता का भरपूर समर्थन, तीन महीनों में 2.1 करोड़ डाउनलोड

नए आधार ऐप का उपयोग करके 28 लाख से अधिक लोगों ने अपना मोबाइल नंबर अपडेट किया

Desh Rojana
On

नया आधार ऐप जनता के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। मात्र तीन महीनों के भीतर इसके 2.1 करोड से अधिक डाउनलोड हो चुके हैं, जिससे सेवाएं लोगों की उंगलियों पर आ गई हैं और जीवन आसान हो गया है।

नई दिल्ली: नया आधार ऐप जनता के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। मात्र तीन महीनों के भीतर इसके 2.1 करोड से अधिक डाउनलोड हो चुके हैं, जिससे सेवाएं लोगों की उंगलियों पर आ गई हैं और जीवन आसान हो गया है।20250409140409_New-Aadhaar-app
यह देखा गया है कि लोग आधार ऐप का उपयोग विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाने के लिए कर रहे हैं, जिसमें मोबाइल नंबर और पते को कभी भी, कहीं भी आसानी से अपडेट करना शामिल है।
अब तक 28 लाख से अधिक लोग नए आधार ऐप का उपयोग करके अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर चुके हैं। इसी तरह, लगभग 6 लाख लोगों ने अपने पते को अपडेट करने के लिए इस ऐप का इस्‍तेमाल किया है।
आधार ऐप एक अगली पीढ़ी का मोबाइल एप्लिकेशन है, जिसे आधार धारकों को अपनी पहचान को साथ रखने, दिखाने, साझा करने और सत्यापित करने के लिए एक सुरक्षित, सुविधाजनक और गोपनीयता-प्रथम तरीका प्रदान करने हेतु डिज़ाइन किया गया है।
बढता सार्वजनिक उपयोग न केवल निवासियों के विश्‍वास को दर्शाता है, बल्कि आधार सेवाओं को अधिक सुलभ और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाने में नए ऐप की भूमिका को भी प्रदर्शित करता है, जिससे आधार धारकों के लिए सुगम जीवन सुनिश्चित होता है।
इस ऐप में उपस्थिति के प्रमाण के लिए चेहरे का सत्यापन, एक क्लिक में बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक, प्रमाणीकरण इतिहास और भौतिक विज़िटिंग कार्ड के बजाय संपर्क विवरण आसानी से साझा करने के लिए क्यूआर-आधारित संपादन योग्य संपर्क कार्ड जैसी उन्नत सुविधाएं हैं।
उपयोग में आसानी के लिए डिज़ाइन किया गया आधार ऐप वास्तविक जीवन के कई उपयोगों का समर्थन करता है। इनमें ऑफलाइन वेरिफिकेशन सीकिंग एंटिटी (ओवीएसई) के क्यूआर कोड स्कैनिंग के माध्यम से होटल चेक-इन शामिल है। यह आयु सत्‍यापन, अस्पताल में भर्ती, आगंतुक प्रबंधन, कार्यक्रमों में प्रवेश, गिग वर्कर्स और सर्विस पार्टनर्स के पहचान सत्यापन जैसे कई कार्यों को सुविधाजनक बनाता है।
नया आधार ऐप एंड्रॉयड और ऐप्पल आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। लोग इसे यहां से डाउनलोड कर सकते हैं:

Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.gov.uidai.pehchaan&hl=en_IN

IOS:- https://apps.apple.com/in/app/aadhaar/id6744029871
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

सभी देव भूमि उत्तराखंड की संस्कृति और मर्यादा का रखे पूरा ध्यान:- ओमप्रकाश जमदग्नि, दर्जाधारी राज्यमंत्री उत्तराखंड
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएसआर फंड से 5 करोड़ रुपए की नई स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन
बिना काम पूरा हुए 33 करोड़ की पेमेंट करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विजिलेंस जांच के दिए निर्देश
सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में मनाया जाएगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” : डीसी आयुष सिन्हा
20 वर्ष अनुभव वाले कलाकार कर सकेंगे “गुरू शिष्य परंपरा योजना” में आवेदन : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल