विधायक आफताब अहमद पहुंचे किसानों के बीच, मंत्री नरवीर से होगी बैठक
नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद शुक्रवार को 9 गांवों के किसानों द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में पहुंचे जहां उन्होंने किसान यूनियन व स्थानीय किसानों को संबोधित किया।
मेवात।नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद शुक्रवार को 9 गांवों के किसानों द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में पहुंचे जहां उन्होंने किसान यूनियन व स्थानीय किसानों को संबोधित किया। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि वो पहले भी किसानों के साथ थे और आज भी किसानों के साथ हैं।
विधायक आफताब अहमद ने धरना प्रदर्शन से ही औद्योगिक मंत्री राव नरवीर को फोन कर किसानों से बैठक करने के लिए समय मांगा, विधायक, मंत्री और किसानों की आम सहमति से आज 11 बजे मंत्री राव नरवीर के आवास पर बैठक की सहमति बनी है जिसमें किसानों के 11 सदस्य मंत्री संग बैठक कर मामले का समाधान निकालने की कोशिश करेंगें।
विधायक आफताब अहमद ने धरना प्रदर्शन से ही औद्योगिक मंत्री राव नरवीर को फोन कर किसानों से बैठक करने के लिए समय मांगा, विधायक, मंत्री और किसानों की आम सहमति से आज 11 बजे मंत्री राव नरवीर के आवास पर बैठक की सहमति बनी है जिसमें किसानों के 11 सदस्य मंत्री संग बैठक कर मामले का समाधान निकालने की कोशिश करेंगें।विधायक आफताब अहमद ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान संगठनों व स्थानीय किसानों के प्रयास सराहनीय है जो एकता से इस लड़ाई को लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन और सरकार किसान विरोधी होने का परिचय दे रहे हैं क्योंकि कभी किसानों को टेंट लगाने से रोकते हैं और कभी धरना प्रदर्शन से रोकते हैं।
विधायक आफताब अहमद ने कहा कि किसान लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं और उनकी जायज़ मांगों को माना जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को उनका हक दिया जाए, सस्ते दामों पर विकसित प्लॉट मिले, स्थानीय युवाओं को रोज़गार मिले और 9 गांवों का विकास किया जाए। इनका समाधान निकालने के लिए सरकार को आगे आना चाहिए। विधायक आफताब अहमद ने इसके लिए जिला उपायुक्त और औद्योगिक मंत्री से बात की है।
विधायक आफताब अहमद ने कहा कि सरकार किसानों की मांगों को माने ताकि लोगों को उनका अधिकार मिले और इलाके में विकास भी हो। विधायक ने कहा कि वो लगातार कोशिश कर रहे हैं कि सरकार किसानों की मांगों को माने। अगर बीजेपी सरकार ने किसानों की मांगों को नहीं माना तो वो किसानों के साथ फिर से धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि विधायक और सारा नूंह जिला किसानों के साथ हैं।
विधायक आफताब अहमद ने किसानों से हाथ उठाकर आज औद्योगिक मंत्री से मिलने की इजाजत ली तो सभी किसानों ने विधायक को हाथ उठाकर आश्वासन दिया कि आज मंत्री से मुलाकात कराई जाए ताकि किसानों की मांगों को उनके सामने रखा जा सके।
विधायक आफताब अहमद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वो किसानों के साथ खड़े हैं, जब सरकार में थे तो किसानों की मांगों को मनवाया था, आज विपक्ष में हैं तो भी किसानों की मांग को जिला प्रशासन, आला अधिकारियों, मंत्रियों और विधानसभा तक उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार किसान विरोधी सरकार है और किसानों को तंग कर रही है। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि जो लोग चुनाव के वक्त मुख्यमंत्री से किसानों की बैठक करा रहे थे आज वो किसानों से पूरी तरह मुंह मोड़ कर सत्ता के साथ स्वार्थ की राजनीति करने में व्यस्त हैं।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



