भाजपा के विकसित बंगाल के संकल्प को नई गति देंगे शुभेंदु अधिकारी : पंकज पूजन रामपाल

Desh Rojana
On

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने ख़ुशी जताई और प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसे बंगाल की जनता की आकांक्षाओं और परिवर्तन की भावना की जीत बताया।


फरीदाबाद। पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने ख़ुशी जताई और प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसे बंगाल की जनता की आकांक्षाओं और परिवर्तन की भावना की जीत बताया।d 

उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी  और रविन्द्र नाथ टैगोर की ऐतिहासिक धरती पर पश्चिम बंगाल की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन, विकास और “मोदी की गारंटी” पर विश्वास जताते हुए शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री चुनकर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया है।
श्री रामपाल ने आगे कहा कि पिछले एक दशक से अधिक समय में पश्चिम बंगाल की जनता अव्यवस्था, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति से परेशान रही है। आम नागरिकों के अधिकारों की अनदेखी हुई और विकास की गति बांधित रही। बंगाल की जनता ने अपने बच्चों के सुरक्षित भविष्य, बेहतर शिक्षा, रोजगार और समग्र विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को समर्थन दिया है। श्री पंकज पूजन रामपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश में विकास, सुरक्षा और सुशासन के नए युग की शुरुआत करेगी। उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था मजबूत होगी, विकास को गति मिलेगी और हर वर्ग को न्याय एवं अवसर प्राप्त होंगे।
श्री रामपाल ने कहा कि पिछले वर्षों में भारतीय जनता पार्टी ने देश और कई राज्यों में सुशासन, विकास और पारदर्शिता का उदाहरण प्रस्तुत किया है, वही मॉडल अब पश्चिम बंगाल में भी दिखाई देगा। उन्होंने बंगाल की जनता का आभार व्यक्त करते हुए इसे बदलाव और विकास का जनादेश बताया तथा शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निशीथ प्रमाणिक को मंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।