50 लाख रुपये से अधिक बकाया प्रॉपर्टी टैक्स धारकों के विरुद्ध कार्रवाई तेज, 82 को नोटिस जारी - सलोनी शर्मा एडिशनल कमिश्नर निगम

Desh Rojana
On

निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों पर नगर निगम द्वारा 50 लाख रुपये से अधिक बकाया प्रॉपर्टी टैक्स धारकों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी गई है। 13 मई तक ऐसे बकायादारों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

फरीदाबाद। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों पर नगर निगम द्वारा 50 लाख रुपये से अधिक बकाया प्रॉपर्टी टैक्स धारकों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी गई है। 13 मई तक ऐसे बकायादारों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। निगम के रिकॉर्ड के अनुसार लगभग 82 प्रॉपर्टी धारकों पर 50 लाख रुपये से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।b

निगम की एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम हमेशा नागरिकों की सुविधाओं और शहर के विकास कार्यों को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 13 मई तक 82  बकायादारों को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन प्रॉपर्टी मालिकों पर प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है, वे जल्द से जल्द अपना बकाया टैक्स जमा करवाएं,अन्यथा नगर निगम द्वारा नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई, जैसे सीलिंग या अन्य दंडात्मक कार्रवाई, अमल में लाई जा सकती है। नगर निगम प्रशासन ने सभी प्रॉपर्टी धारकों से अपील की है कि वे समय पर अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाकर शहर के विकास में सहयोग करें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad