जनगणना के दौरान जानकारी देते समय सजग रहें नागरिक प्रगणकों द्वारा नहीं पूछी जाएगी आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता, ओटीपी की जानकारी

Desh Rojana
On

उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत जिला में मकान सूचीकरण का कार्य किया जा रहा है।

पलवल: उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत जिला में मकान सूचीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान नियुक्त प्रगणक घर-घर पहुंचकर परिवारों से 33 महत्वपूर्ण सवालों की जानकारी जुटा रहे हैं। जिलाभर में यह कार्य 1 मई से 30 मई तक संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनगणना का उद्देश्य देश की जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से संबंधित अद्यतन आंकड़े संकलित करना है, जिससे विकास योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे जनगणना से संबंधित जानकारी देते समय सजग रहें। जनगणना के दौरान प्रगणकों द्वारा द्वारा आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड नंबर, बैंक खाता विवरण या किसी भी प्रकार के ओटीपी की जानकारी नहीं पूछी जाएगी।WhatsApp Image 2026-05-07 at 11.01.36 PM (1) उपायुक्त ने बताया कि जिला के मकान सूचीकरण का कार्य ब्लॉक बनाकर विभाजित किया गया है। प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करने का कार्य किया जा रहा है। प्रगणक नागरिकों से सीधे संपर्क कर आवश्यक जानकारी जुटा रहे हैं। वहीं, इन कार्यों की निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों का सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि यह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

जनगणना ड्यूटी में बर्दाश्त नहीं की जाएगी लापरवाही :

उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिला में चल रहे जनगणना-2027 कार्य के लिए नियुक्त किए गए प्रगणकों और सुपरवाइजर को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनगणना ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित कर्मचारियों को समय पर और पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई कर्मचारी अपने कर्तव्यों में कोताही करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आवश्यक पड़ने पर ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी चेतावनी दी है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad