वार्ड-12 की आजाद उम्मीदवार ओमवती पूनिया ने भाजपा को दिया समर्थन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घर पहुंचकर कराया पार्टी में शामिल
समाजसेवी राकेश गोयल ने प्रोग्राम निभाई मुख्य भूमिका
नगर निगम चुनाव के बीच वार्ड नंबर-12 की आजाद उम्मीदवार ओमवती पूनिया ने भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini स्वयं सेक्टर-11 स्थित ओमवती पूनिया के निवास पर पहुंचे और उन्हें भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में विधिवत शामिल कराया।
पंचकूला: नगर निगम चुनाव के बीच वार्ड नंबर-12 की आजाद उम्मीदवार ओमवती पूनिया ने भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini स्वयं सेक्टर-11 स्थित ओमवती पूनिया के निवास पर पहुंचे और उन्हें भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में विधिवत शामिल कराया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे।
बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व सेक्टर-11 स्थित पीडीएस पार्क में समाजसेवी राकेश गोयल द्वारा एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में लोगों ने ओमवती पूनिया के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए उनकी जीत को लेकर उत्साह जताया था। इसी जनसमर्थन और माहौल को देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने भी विशेष रुचि दिखाई।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार विकास कार्यों और जनसेवा के लिए समर्पित है तथा पार्टी में शामिल होने वाले हर कार्यकर्ता का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचकूला नगर निगम चुनाव में भाजपा मजबूत स्थिति में है और जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
समाजसेवी राकेश गोयल ने कहा कि यह सब भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और शीर्ष नेतृत्व के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा समाजसेवा के कार्यों में जुटे रहते हैं और आगे भी जनता के हित में कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

About The Author
संबंधित समाचार



