पुन्हाना पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पुन्हाना सदर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान वकील पुत्र खुर्शीद निवासी सिरोली थाना सदर पुनहाना जिला नूंह के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से कथित रूप से इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन, सिम कार्ड और एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं।
नूंह: पुन्हाना सदर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान वकील पुत्र खुर्शीद निवासी सिरोली थाना सदर पुनहाना जिला नूंह के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से कथित रूप से इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन, सिम कार्ड और एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी फेसबुक पेज पर महिलाओं के कपड़ों तथा अन्य सामानों के आकर्षक विज्ञापन अपलोड करता था। विज्ञापनों में दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने वाले लोगों से आरोपी ऑनलाइन शॉपिंग और होम डिलीवरी के नाम पर एडवांस चार्ज, बुकिंग चार्ज आदि के बहाने पैसे ट्रांसफर करवाता था। आरोप है कि भुगतान लेने के बाद लोगों को सामान उपलब्ध नहीं कराया जाता था। आरोपी से बरामद मोबाइल नंबरों के खिलाफ साइबर पोर्टल पर कुल छह ऑनलाइन शिकायतें दर्ज मिली हैं। इन शिकायतों में लगभग 18,306 रुपये की ठगी की राशि दर्ज बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड और दो एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।
.jpeg)




