जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल द्वारा औद्योगिक इकाइयों में लगाए जा रहे हैं कानूनी जागरूकता शिविर

Desh Rojana
On

 हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश अनुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन डीएलएसए राज गुप्ता के मार्गदर्शन और सीजेएम एवं डीएलएसए पलवल के सचिव  हरीश गोयल के नेतृत्व में

हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश अनुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन डीएलएसए राज गुप्ता के मार्गदर्शन और सीजेएम एवं डीएलएसए पलवल के सचिव  हरीश गोयल के नेतृत्व में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल द्वारा सोमवार को पृथला-दूधौला रोड पर स्थापित मैसर्ज वीनस इनजेक्टोप्लेस प्राइवेट लिमिटेड में एक व्यापक कानूनी जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कंपनी के लगभग 25 कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को उनके विधिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा डीएलएसए के माध्यम से उपलब्ध नि:शुल्क विधिक सेवाओं के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम में संसाधन व्यक्ति के रूप में अधिवक्ता भारत भूषण चौहान ने प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण विधिक जानकारियां प्रदान की।
अधिवक्ता भूषण चौहान ने उपस्थिति को वैधानिक श्रम कानूनों, कल्याणकारी प्रावधानों, वेतन भुगतान के अधिकार, बाल श्रम एवं बंधुआ मजदूरी की रोकथाम तथा महिला श्रमिकों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को नालसा, हालसा की योजनाओं से अवगत करवाने के साथ-साथ, नालसा हेल्पलाइन नंबर-15100, नि:शुल्क विधिक सहायता की सुविधा, लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत, विशेष लोक अदालत, गिरफ्तारी के दौरान विधिक सहायता एवं पीडि़त क्षतिपूर्ति योजना के बारे में जागरूक किया। उन्होंने विशेष सत्र में कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, दिव्यांग एवं ट्रांसजेंडर बच्चों के अधिकार, मानव तस्करी के विरुद्ध संरक्षण, बाल विवाह एवं शोषण के खिलाफ कानूनी प्रावधान तथा शिक्षा के अधिकार पर चर्चा की। प्रतिभागियों को विवादों के सरल, समयबद्ध एवं सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए मध्यस्थता की उपयोगिता के बारे में बताया गया। शिविर का समापन एक सक्रिय प्रश्न-उत्तर सत्र के साथ हुआ, जिसमें कर्मचारियों ने अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया। प्रतिभागियों ने डीएलएसए द्वारा कर्मचारियों तक कानूनी जागरूकता पहुंचाने के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। यह शिविर कर्मचारियों को उनके मौलिक अधिकारों, कानूनी उपचारों एवं उपलब्ध सहायता तंत्र के बारे में सशक्त और जागरूक बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हुआ।

11

गांव डूंगरपुर में ग्रामीणों को दी नालसा-हालसा योजना की जानकारी


इसी क्रम में आज गांव डूंगरपुर में पैनल अधिवक्ता मधु वशिष्ठ द्वारा मोबाइल वैन के माध्यम से एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस जागरूकता शिविर में नालसा स्कीम-2015 के तहत हालसा व नालसा की सभी स्कीम के बारे में नि:शुल्क कानूनी जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही ग्रामीणों को जागरूक किया गया कि वे किस प्रकार जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की स्कीम का लाभ ले सकते हैं। ग्रामीणों को बताया गया कि जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम है वे अपना केस लड़ने के लिए नि:शुल्क पेनल अधिवक्ता प्राधिकरण से ले सकते हैं और अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल के हेल्पलाइन नंबर-01275-298003 पर संपर्क कर सकते हैं।

12

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad