राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एचपीवी टीकाकरण अभियान के प्रति जागरूक कार्यक्रम किया गया।
पलवल। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एचपीवी टीकाकरण अभियान के प्रति जागरूक कार्यक्रम किया गया। डॉ. पंकज खंडेलवाल ने स्कूल के स्टाफ व छात्राओं को बताया कि एचपीवी वायरस टीका 14 वर्ष से अधिक 15 वर्ष से कम आयु वर्ग की बालिकाओं को लगाया जा रहा है जो कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव में सहायक है।औरंगाबाद स्कूल में छात्राओं को जागरूक करते हुए डॉ.पंकज।उन्होंने बताया कि एचपीवी वैक्सीन बिल्कुल सुरिक्षत है, इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है।
उन्होंने यह भी बताया कि वैज्ञानिक शोधों के अनुसार एचपीवी वैक्सीन कैंसर के 98 प्रतिशत मामलों में सहायक है। प्रारंभिक अवस्था में एचपीवी संक्रमण के लक्षण स्पष्ट दिखाई नहीं देते, लेकिन कई वर्षों के बाद यह गंभीर बीमारी का रूप ले सकता है। निजी अस्पताल में एचपीवी वैक्सीन चार हजार रुपये या अधिक में उपलब्ध है, जबकि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में इसे निशुल्क लगाया जा रहा है।
डॉ. पंकज खंडेलवाल ने बताया कि समाज में एचपीवी वैक्सीन के दुष्प्रभावों द्वारा फैली भ्रांतियां को नजरअंदाज कर अपनी बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन जरूर लगवाएं, ताकि सर्वाइकल कैंसर से बचाव किया जा सके। उन्होंने बताया कि एचपीवी वैक्सीन वर्ष 2006 से विश्व भर में उपयोग की जा रही है।
इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल सारिका गर्ग व अन्य शिक्षक मौजूद रहे।