ऐतिहासिक होगी नववर्ष मिलन रैली, भाजपा नेताओं ने झोंकी ताकत
कृष्णपाल गुर्जर के सम्मान में पलवल में होगा बड़ा आयोजन, मिलेंगी कई सौगात
जिले के भाजपा नेता 18 जनवरी रविवार को पलवल की अनाज मंडी में विशाल रैली में
जिले के भाजपा नेता 18 जनवरी रविवार को पलवल की अनाज मंडी में विशाल रैली में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का भव्य स्वागत करेंगे। नव वर्ष मिलन समारोह के तहत हो रही रैली की सफलता के लिए पलवल जिले के भाजपा नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जिले के भाजपा नेताओं के बैठकों के दौर लगातार जारी है तथा तैयारी को फाइनल टच दिया जा रहा है।
शुक्रवार को पलवल के लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में तैयारियों का जायजा लेने के दौरान होडल के विधायक हरेंद्र रामरतन, हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, पलवल के पूर्व विधायक दीपक मंगला, युवा भाजपा नेता राजीव कत्याल और पूर्व पार्षद महेंद्र भड़ाना ने बताया कि रैली में नागरिकों को आमंत्रित करने के लिए अलग अलग ग्रुप में नेता जनसंपर्क कर रहे हैं।

बीजेपी नेताओं ने कहा कि कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र और पलवल जिले में जबरदस्त विकास किया है, जिसके चलते उन्हें पलवल की जनता अपार स्नेह देती है।
रैली की तैयारियों की जानकारी देते हुए बीजेपी नेताओं ने बताया कि अनाज मंडी में होने वाली रैली आज तक की सबसे बड़ी रैली होगी। रैली स्थल पर महिलाओं के लिए अलग से सेक्टर बनाया जा रहा है, वहीं क्षेत्र के लोगों के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
वहीं, रैली स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए भाजपा नेता सतवीर पटेल, संजय गुर्जर, जिला परिषद के चेयरमैन नरेंद्र सिंह, नगर परिषद के चेयरमैन डॉ यशपाल, पंचायत समिति पलवल के चेयरमैन भगत सिंह घूघेरा, पंचायत समिति हसनपुर के अध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि जिले के लोगों में रैली को लेकर जबरदस्त जोश है तथा रैली नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



