राजकीय महाविद्यालय पलवल में एनएसएस इकाई-2 द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं स्वच्छता विषय पर एक दिवसीय शिविर का हुआ आयोजन
राजकीय महाविद्यालय, पलवल की राष्ट्रीय सेवा योजना (हृस्स्) इकाई-2 द्वारा तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन महिला सशक्तिकरण एवं स्वच्छता थीम के अंतर्गत किया गया।
पलवल: राजकीय महाविद्यालय, पलवल की राष्ट्रीय सेवा योजना (हृस्स्) इकाई-2 द्वारा तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन महिला सशक्तिकरण एवं स्वच्छता थीम के अंतर्गत किया गया। यह शिविर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तरुण सैनी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

शिविर के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा के महत्व एवं आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता अभियान चलाया। इसके साथ ही स्वयं सेवकों द्वारा एक स्वच्छता रैली भी निकाली गई, जिसमें स्वच्छता अपनाओ, बीमारियों को दूर भगाओ जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया।
रैली के उपरांत स्वयं सेवकों ने श्रमदान करते हुए महाविद्यालय परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की तथा लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। शिविर में पोस्टर मेकिंग, भाषण एवं नारों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निशा द्वारा किया गया। स्वयं सेवकों ने पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ भाग लेकर शिविर को सफल बनाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य दिलबाग, पिंकी, डा. अनीता और क्लर्क सविता भी उपस्थित रहे।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



