फरीदाबाद में “एक शाम सांवरिया के नाम” धार्मिक आयोजन में सीएम नायब सिंह सैनी का आगमन प्रस्तावित

- डीसी आयुष सिन्हा ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

Desh Rojana
On

उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 27 मार्च को सेक्टर-17 स्थित हुड्डा ग्राउंड में आयोजित होने वाले “एक शाम सांवरिया के नाम” धार्मिक कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का फरीदाबाद आगमन प्रस्तावित है।

फरीदाबाद: उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 27 मार्च को सेक्टर-17 स्थित हुड्डा ग्राउंड में आयोजित होने वाले “एक शाम सांवरिया के नाम” धार्मिक कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का फरीदाबाद आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिसमें कार्यक्रम के आयोजक एवं मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़, एसडीएम अमित कुमार, डीसीपी मोनिका, डीसीपी जयवीर राठी, डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल, एसीपी राजीव कुमार सहित अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

ayush.ayush.

इस दौरान कार्यक्रम स्थल का गहन निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण, अग्निशमन, स्वास्थ्य सेवाएं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं।

 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad