एसडीआईएमटी में भव्य जॉब फेयर, सैकड़ों छात्रों को रोजगार के अवसर
कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया।
शीला देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (एसडीआईएमटी) में बुधवार को भव्य जॉब फेयर आयोजित किया गया।
फरीदाबाद: शीला देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (एसडीआईएमटी) में बुधवार को भव्य जॉब फेयर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्रिंसिपल डॉ. प्रवीण चुघ, ग्राम चांदपुर के सरपंच श्री सुरजपाल (भूरा) और गांव अलीपुर के सरपंच श्री सुशील जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

जॉब फेयर का आयोजन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के अधिकारी श्री सुशील मिश्रा और श्री प्रदीप पाठक के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। सैकड़ों विद्यार्थियों ने अपने कौशल और योग्यता का प्रदर्शन करते हुए सीधे इंटरव्यू का अवसर प्राप्त किया।
कॉलेज चेयरमैन श्री रणदीप सिंह कुकरेजा ने सभी प्रतिभागियों और कंपनियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



