पलवल में 37 वीं राष्ट्रीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, देशभर की टीमों में दिखा उत्साह

-श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में हो रहा आयोजन, आगामी 29 मार्च 2026 तक चलेगी प्रतियोगिता

Desh Rojana
On

विश्वकर्मा स्किल विश्वविद्यालय पलवल के खेल परिसर में गुरुवार को को 37 वीं राष्ट्रीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता आगामी 29 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी।

पलवल:  विश्वकर्मा स्किल विश्वविद्यालय पलवल के खेल परिसर में गुरुवार को को 37 वीं राष्ट्रीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता आगामी 29 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा कॉर्फबॉल एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आई टीमों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले ही दिन खिलाडिय़ों में जबरदस्त उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना देखने को मिली।

games
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष कैप्टन जस्विंद्र मीनू बैनीवाल ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कॉर्फबॉल एक ऐसा खेल है जो टीम वर्क, अनुशासन और समर्पण की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने खिलाडिय़ों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक उचाना एवं हरियाणा कॉर्फबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र अत्री ने भी खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हरियाणा खेलों के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है और कॉर्फबॉल जैसे खेलों में भी प्रदेश के खिलाड़ी अपनी पहचान बना रहे हैं।
इस अवसर पर कॉर्फबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रधान हिमांशु मिश्रा, श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पलवल रजिस्ट्रार प्रो. ज्योति राणा, निदेशक स्पोर्ट्स डॉ. मनी कंवर सिंह, उप-रजिस्ट्रार डॉ. ललित शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथियों ने अपने विचार साझा किए और खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दीं। सभी वक्ताओं ने खेलों के माध्यम से युवाओं के सर्वांगीण विकास पर बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान अशोक कुमार, प्रदीप कुंडू विनोद कुमार, तरनदीप सिंह, राजेश कुमार, मनजीत सिंह, रवि राज, मेजर राजप्रीत सिंह सहित अन्य गणमान्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

पहले दिन के मुकाबलों के यह रहे परिणाम

महाराष्ट्र ने गोवा को 11-5 से हराया। राजस्थान ने उत्तर प्रदेश को 11-2 से पराजित किया। पंजाब ने चंडीगढ़ को 15-2 से हराया। जम्मू-कश्मीर ने बिहार को 12-0 से करारी शिकस्त दी तथा पंजाब ने पुडुचेरी को 20-2 से हराया।
प्रतियोगिता के आगामी दिनों में और भी रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है। खिलाडिय़ों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और दर्शकों के उत्साह को देखते हुए यह प्रतियोगिता सफल और यादगार बनने की ओर अग्रसर है। आयोजकों ने सभी खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
हरियाणा कॉर्फबॉल एसोसिएशन के सचिव एवं प्रतियोगिता आयोजक प्रवीण कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य कॉर्फबॉल खेल को राष्टï्रीय स्तर पर बढ़ावा देना तथा युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं।

 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad