मंत्री राजेश नागर ने प्रशासन सहित एजेंसी अधिकारियों के साथ एलपीजी, पीएनजी सप्लाई तथा पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता हेतु की समीक्षा बैठक

- गैस की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, फरीदाबाद सहित प्रदेश में 9 पर एफआईआर दर्ज - एलपीजी-पीएनजी सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचें

Desh Rojana
On

हरियाणा सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने आज फरीदाबाद के सेक्टर-12 में जिला अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

फरीदाबाद: हरियाणा सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने आज फरीदाबाद के सेक्टर-12 में जिला अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर में गैस और ईंधन आपूर्ति की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करना था।  बैठक में उपायुक्त आयुष सिन्हा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

rajesh

जिला के वरिष्ठ अधिकारियों ने क्षेत्र में एलपीजी गैस और पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इसके अतिरिक्त हिंदुस्तान पेट्रोलियम तथा भारत पेट्रोलियम के प्रतिनिधि, विभिन्न गैस एजेंसियों के संचालक भी शामिल हुए।

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर  ने स्पष्ट किया कि राज्य में गैस और ईंधन की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अफवाहें फैलाकर अनावश्यक घबराहट पैदा करने की कोशिश की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है। फरीदाबाद सहित अब तक पूरे प्रदेश में 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और आगे भी इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को तुरंत रोका जा सके।

बैठक में कमर्शियल गैस के कोटे को 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने के प्रस्ताव पर भी गंभीरता से विचार किया गया। मंत्री राजेश ने कहा कि इससे व्यापारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी और बाजार में गैस की उपलब्धता और बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता की सुविधा और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रशासन, तेल कंपनियों और गैस एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर किसी भी संभावित समस्या का समय रहते समाधान किया जाएगा।

समीक्षा बैठक में डीसीपी जयवीर राठी, सीटीएम अंकित कुमार, डीएफएससी कविता सिंह, सीएमओ डॉ जयंत आहूजा सहित ऑयल कंपनियों के अधिकारी, विभागीय कर्मचारी, पेट्रोल पंप यूनियन के प्रतिनिधि तथा गैस एजेंसी संचालक उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad