'हिंदी को बढ़ावा देकर बाकी भाषाओं को दबाया जा रहा..!

CBSE के नए सिलेबस पर भड़के एम के स्टालिन

Desh Rojana
On

CBSE के नए सिलेबस पर तमिलनाडु के सीएम MK स्टालिन ने विरोध जताते हुए सरकार पर हिंदी को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय भाषाओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है।

CBSE के नए सिलेबस पर तमिलनाडु के सीएम MK स्टालिन ने विरोध जताते हुए सरकार पर हिंदी को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय भाषाओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है।अमरनाथ यात्रा के दौरान हुआ हादसा,10 श्रद्धालु घायल_20260404_231726_0000

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एम के स्टालिन ने शनिवार,4 अप्रैल 2026 को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए CBSE के नए सिलेबस ढांचे की आलोचना की।उन्होंने कहा कि यह बदलाव साधारण पढ़ाई से जुड़ा सुधार नहीं है, बल्कि एक सोची-समझी कोशिश है जिसमें हिंदी को आगे बढ़ाया जा रहा है और बाकी क्षेत्रीय भाषाओं को पीछे किया जा रहा है।

स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि इस नए ढांचे को भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने के नाम पर लाया जा रहा है, लेकिन असल में यह एक ऐसी योजना है जो हिंदी को ज्यादा महत्व देती है और देश की अलग-अलग भाषाओं की पहचान को कम करती है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या हिंदी बोलने वाले राज्यों में पढ़ने वाले बच्चों को भी तमिल, तेलुगु या कन्नड़ जैसी भाषाएं सीखना जरूरी किया जाएगा।उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं है, तो यह नीति एक तरफा है और सबके साथ बराबरी नहीं करती।

स्टालिन ने यह भी कहा कि केंद्रीय विद्यालयों में तमिल भाषा को जरूरी नहीं बनाया गया है और वहां तमिल पढ़ाने वाले शिक्षकों की भी कमी है। उन्होंने इसे सरकार की दोहरी सोच बताया और कहा कि एक तरफ भाषाओं की बात की जाती है, लेकिन दूसरी तरफ जरूरी कदम नहीं उठाए जाते।उन्होंने कहा कि इस तरह की नीतियां भारत की भाषाई विविधता के लिए खतरा हैं। साथ ही उन्होंने तमिलनाडु में AIDMK और एनडीए के सहयोगी दलों से इस मुद्दे पर अपनी साफ राय रखने को कहा। यह बयान ऐसे समय में आया है जब CBSE 2026-27 सत्र से नई तीन भाषा नीति लागू करने जा रहा है। इस नीति के तहत कक्षा 6 से छात्रों को तीन भाषाएं पढ़नी होंगी, जिनमें से कम से कम दो भारतीय भाषाएं होंगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

Desh Rojana Hiring Ad