दसवीं में 90% से अधिक अंक वाले छात्रों को 11वीं में मिलेगी फ्री शिक्षा

एसडी इंटरनेशनल स्कूल के रिजल्ट अनाउंसमेंट व पुरस्कार वितरण समारोह में की घोषणा

Desh Rojana
On

एस. डी. इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित


एस. डी. इंटरनेशनल स्कूल ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 के वार्षिक परीक्षा परिणाम दिनांक 29 मार्च 2026 को अत्यंत उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ घोषित किए।

एस. डी. इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
एस. डी. इंटरनेशनल स्कूल ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 के वार्षिक परीक्षा परिणाम दिनांक 29 मार्च 2026 को अत्यंत उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ घोषित किए।

IMG-20260329-WA0017

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. प्रवीण कुमार वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर श्री रणदीप सिंह (उपाध्यक्ष), डॉ. प्रवीण चुघ (निदेशक) तथा ग्राम मंधावली के सरपंच श्री रमेश चंद विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस विशेष अवसर पर विद्यालय के निदेशक ने नर्सरी से कक्षा 9 एवं कक्षा 11 तक के विद्यार्थियों के लिए ₹5,00,000 की छात्रवृत्ति की घोषणा की। साथ ही यह भी घोषित किया गया कि बोर्ड कक्षाओं में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
विद्यालय ने सभी कक्षाओं  के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम प्राप्त किए, जो विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की मेहनत, लगन और समर्पण का प्रमाण है। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया।
प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए बधाई दी तथा शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन और परिश्रम की सराहना की। विद्यालय प्रबंधन ने भी सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम का समापन सकारात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण में हुआ, जिसने विद्यार्थियों को भविष्य में और अधिक ऊँचाइयाँ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Chandigarh News: हैपनिंग हरियाणा 2.0: भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की प्रभावशाली शुरुआत
Nuh Mewat News: नलहड़ मेडिकल कॉलेज की बदहाली के खिलाफ 25 अगस्त को कांग्रेस का धरना, आफताब अहमद बोले—हक के लिए सड़क से विधानसभा तक लड़ेंगे।
Faridabad News : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद विधानसभा में ‘जनसंवाद हेल्पलाइन’ का किया शुभारंभ
Palwal News : अंग्रेजी शासन और हिटलरशाही जैसी सोच से लोकतांत्रिक आवाजों को नहीं दबाया जा सकता: नेत्रपाल अधाना
Faridabad News : सफाई व्यवस्था सुचारु करने के लिए निगम ने कसी कमर, नागरिकों को स्वच्छ माहौल उपलब्ध करवाने में ना डाले कोई बाधा अन्यथा होगी कार्रवाई - यशेंद्र सिंह निगमायुक्त