फ्रांसीसी रिटायर्ड शिक्षक ने 89 नाबालिगों के साथ किया रेप :50 साल में भारत सहित 9 देशों की लड़कियों का किया शोषण

50 साल में भारत सहित 9 देशों की लड़कियों का किया शोषण

Desh Rojana
On

फ्रांस में एक 79 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक पर 1960 से लेकर 2022 तक 89 नाबालिगों के साथ बलात्कार तथा यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है।

फ्रांस में एक 79 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक पर 1960 से लेकर 2022 तक 89 नाबालिगों के साथ बलात्कार तथा यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। न्यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट अनुसार आरोपी का नाम जैक लेवुग्ल है। बता दे कि अभियोजक के अनुसार जैक लेवुग्ल ने 1967 से 2022 के बीच भारत, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, मोरक्को, नाइजर, अल्जीरिया, फिलीपींस, कोलंबिया और फ्रांस में नाबालिगों के साथ यौन अपराध किये Iफ्रांस के ग्रेनोबल शहर में अभियोजक एटिएन मंटो ने बीते मंगलवार को इस केस को सार्वजनिक करते हुए पीड़ितों से आगे आने की अपील भी की है ।

rap

वह फ्रेंच भाषा के शिक्षक और गुफा अध्ययन (स्पेलियोलॉजी) के ट्रेनर के रूप में काम करता था तथा  साथ ही सभी स्थानों पर जाकर युवाओं से मिलता था और उनके साथ यौन संबंध बनाता था।

पीड़ितों की उम्र 13 से 17 साल के बीच बताई गई है। आरोपी रिटायर्ड शिक्षक 2024 में आरोप तय होने के बाद से हिरासत में है। आरोपी जैक लेवुग्ल ने अपनी बीमार मां और बुजुर्ग मौसी की हत्या की बात भी स्वीकार की है।

 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad