Nuhmewat News: जिले में अवैध खनन पर सख्ती, 9.17 लाख रुपए जुर्माना वसूला : उपायुक्त अखिल पिलानी

- अवैध खनन से पर्यावरण और जनजीवन पर पड़ता है गंभीर प्रभाव : अखिल पिलानी - जिला में 21 अप्रैल से 19 मई तक विशेष अभियान में 917430 रुपए जुर्माना वसूला

Desh Rojana
On

जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया है। उपायुक्त अखिल पिलानी ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अवैध खनन गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में त्वरित व कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

नूंह: जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया है। उपायुक्त अखिल पिलानी ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अवैध खनन गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में त्वरित व कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।IMG-20260519-WA0044 (1)
लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में उपायुक्त ने खनन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जिला प्रशासन इस मामले में जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियानों के तहत कई स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें अवैध खनन उपकरण जब्त किए गए तथा संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। खनन विभाग, पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।
उपायुक्त ने जानकारी दी कि 21 अप्रैल से 19 मई तक चलाए गए विशेष अभियानों के दौरान अवैध खनन, ओवरलोडिंग, बिना ई-रवाना वाहन संचालन, बिना इंटरस्टेट ट्रांसपोर्ट पास तथा निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक रखने के मामलों में कुल 9 लाख 17 हजार 430 रुपए का जुर्माना वसूला गया।
अप्रैल और मई माह में 10 वाहन बिना ई-रवाना के पकड़े गए, जिनसे 4 लाख 24 हजार 530 रुपए की वसूली की गई। 20 वाहन बिना इंटरस्टेट ट्रांसपोर्ट पास के जिनसे 4 लाख 63 हजार रुपए की वसूली की गई। इसके अलावा अवैध खनन (खुदाई) एवं अवैध स्टॉक पाए जाने पर 30 हजार 80 रुपए जुर्माना लगाया गया।
उन्होंने कहा कि अवैध खनन प्राकृतिक संसाधनों का दोहन है, जिससे पर्यावरण और जनजीवन पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है। जिला प्रशासन इस दिशा में सख्ती से कार्रवाई कर रहा है और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
उपायुक्त ने आमजन से अपील की कि यदि कहीं अवैध खनन की सूचना मिले तो तुरंत प्रशासन को अवगत कराएं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के सतत उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस अवसर पर एसीयूटी अमितेज पांगती, एसडीएम नूंह कंवर आदित्य विक्रम, एसडीएम फिरोजपुर झिरका लक्ष्मी नारायण (वर्चुअल माध्यम से), एसडीएम तावडू जितेंद्र कुमार (वर्चुअल माध्यम से),एसडीएम पुनहाना अमित गुलिया (वर्चुअल माध्यम से),आरटीए सचिव मुनीश सहगल, डीएसपी पृथ्वी सिंह, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रदीप सिंधु, सहायक माइनिंग अधिकारी सुरेंद्र सोलंकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad